कन्या राशि वाले स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, देखिए मेष से मीन राशि के जातकों की आज 23 अप्रैल 2025 का राशिफल

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 23 April 2025

Aaj Ka Rashifal 23 April 2025: आज तारीख है 23 अप्रैल 2025 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशि फल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, "दैवज्ञ" ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 23 April 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज सोमवार 23 अप्रैल 2025 का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

मेष
आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे. पुराने कार्यों में सफलता मिल सकती है. परिवार में किसी पुराने विवाद का समाधान होगा. वाहन सावधानी से चलाएं.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल

आज 23 अप्रैल 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

वृषभ
धन की स्थिति मजबूत होगी. कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी. जीवनसाथी से मधुर संबंध बनेंगे. सेहत सामान्य रहेगी, पर तैलीय भोजन से परहेज करें.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद

मिथुन
नई शुरुआत के लिए दिन उत्तम है. मित्रों से सहयोग मिलेगा. करियर में तरक्की के संकेत हैं. छोटी यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा

कर्क
भावनाओं में बहने से बचें. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें. पारिवारिक वातावरण मधुर रहेगा. मन को शांति देने वाले कार्य करें.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: चांदी

सिंह
प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी. कारोबार में लाभ के संकेत हैं. सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी. आत्मसम्मान बना रहेगा.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा

कन्या
काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन सफलता भी मिलेगी. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें. रिश्तों में मिठास बनाए रखें.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नीला

तुला
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. कला और रचनात्मकता से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा. पुराने दोस्तों से संपर्क होगा.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गुलाबी

वृश्चिक
गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. नौकरी में स्थानांतरण के योग हैं. घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: गाढ़ा लाल

धनु
भाग्य का साथ मिलेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. विद्यार्थी वर्ग को सफलता के संकेत हैं. प्रेम संबंधों में मिठास आएगी.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: पीला

मकर
आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें. वरिष्ठों से सलाह लेकर ही निर्णय लें. मानसिक तनाव से बचें, ध्यान लगाएं.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: भूरा

कुंभ
नई योजनाओं की शुरुआत के लिए अच्छा दिन है. सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. परिवार का साथ मिलेगा.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: बैंगनी

मीन
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा. मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: आसमानी

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola