Aaj Ka Rashifal,9 मार्च 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 10 मार्च 2024

Aaj Ka Rashifal, 9 मार्च 2024 : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें. आज तारीख है 9 मार्च 2024 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

विज्ञापन

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

पुराना रोग उभर सकता है. अनहोनी की आशंका रहेगी. मातहतों से कहासुनी हो सकती है. पार्टनरों से मतभेद संभव है. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. दूसरों से अपेक्षा न करें. पति-पत्नी के बीच कुछ बातों को लेकर अनबन होगी लेकिन धैर्य से काम लेने पर वह सुलझ जाएगी. अपनी माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और उन्हें बाहर जाने देने से बचे.

लकी नंबर 4

लकी कलर लाल

9 March 2024 Ka Love Rashifal: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आंखों को चोट व रोग से बचाएं. धन प्राप्ति सुगम होगी. सुख के साधन जुटेंगे. कारोबार लाभदायक रहेगा. नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे. मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा.मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे और किसी बात की चिंता लगी रहेगी. घर की कोई पुरानी बात को लेकर कलेश हो सकता है. ऐसे में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे.

लकी नंबर 8
लकी कलर काला

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
राज्य से प्रसन्नता रहेगी. कोई बड़ा काम हो सकता है. नई योजना बनेगी. नया उपक्रम प्रारंभ हो सकता है. सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा. प्रतिष्ठा बढ़ेगी. स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रहेगा. दोस्तों की कोई बात बुरी लग सकती हैं लेकिन आप उसे दिल में ही रखेंगे. कॉलेज के छात्रों को आज के दिन ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है.

लकी नंबर 5
लकी कलर नीला

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. नेत्र पीड़ा हो सकती है. मानसिक बेचैनी रहेगी. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे.जॉब को लेकर टेंशन रहेगी और आप अपनी जॉब में कुछ नए विकल्प के बारे में सोचेंगे. मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करेंगे तो वही परिवार में किसी का स्वास्थ्य ढीला रह सकता है.भागदौड़ रहेगी. दूसरों के काम में दखल न दें. विवाद से बचें. लाभ होगा.

लकी नंबर 4
लकी कलर भूरा

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
राजभय रहेगा. विवाद को बढ़ावा न दें. लेन-देन में जल्दबाजी हानि देगी. शारीरिक कष्ट संभव है. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. व्यवस्था में मुश्किल होगी. दूसरों से अपेक्षा न करें. चिंता तथा तनाव रहेंगे.किसी के साथ रिलेशन में हैं तो उनके साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते है. छात्रों को आज के दिन अपने सहपाठियों का साथ मिलेगा.

लकी नंबर 9

लकी कलर ग्रे

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
प्रेम-प्रसंग में आशातीत सफलता प्राप्त होगी. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. सट्टे व लॉटरी से दूर रहें. कारोबार का विस्तार होगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. सुख के साधन जुटेंगे.कंप्यूटर की पढ़ाई करते हैं तो आज आपको कही से अच्छे जॉब ऑफर आ सकते है. ऐसे में सोच समझकर ही कोई निर्णय ले और जल्दबाजी से बचे.

लकी नंबर 7
लकी कलर पीला

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आय में वृद्धि होगी. कारोबार लाभप्रद रहेगा. दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं. दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. घर में अतिथियों का आगमन होगा. व्यय बढ़ेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.दोपहर के समय सिर दर्द की शिकायत रह सकती है. परिवार में किसी के साथ अनबन होगी लेकिन जल्दी ही सुलझ भी जाएगी.

लकी नंबर 3
लकी कलर गुलाबी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. आय में वृद्धि होगी. कारोबार का विस्तार होगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. प्रयास सफल रहेंगे. किसी जीवनसाथी की तलाश में है तो आज आपकी किसी से बात शुरू हो सकती है. ऐसे में उत्तेजित होने से बचे. व्यापार में लाभ मिलेगा.

लकी नंबर 5
लकी कलर पीला

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
लेन-देन में जल्दबाजी न करें. पुराना रोग उभर सकता है. दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है. किसी के उकसाने में न आएं. बात बिगड़ सकती है. आवश्यक निर्णय सोच-समझकर करें. व्यवसाय ठीक चलेगा.पैसा कही इन्वेस्ट किया हुआ हैं तो आज उसमे थोड़ा घाटा तो होगा लेकिन समझदारी से लिए गए निर्णयों से इसे लाभ में बदला जा सकता है.

लकी नंबर 6
लकी कलर संतरी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. यात्रा मनोरंजक रहेगी. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. कारोबार में बुद्धिबल से उन्नति होगी. नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा.घर में किसी बात को लेकर कलेश हो सकता है. ऐसे में बड़े-बुजुर्गों की बातो को ध्यान से सुनेंगे तो समस्या टल जाएगी. मन में किसी बात को लेकर शंका का माहौल रहेगा.

लकी नंबर2
लकी कलर श्वेत

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
शत्रु भय रहेगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. शारीरिक कष्ट संभव है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी. आर्थिक उन्नति होगी.पढ़ाई में ध्यान कम लगेगा और कुछ नया करने का विचार मन में आएगा. सभी के साथ मेलझोल और बढ़ेगा तो वही दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान भी बन सकता है.

लकी नंबर 1
लकी कलर नीला

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है. अज्ञात भय सताएगा. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. कुसंगति से बचें.किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज उसमे सफलता मिलेगी. सीनियर से मार्गदर्शन मिलेगा तो अध्यापक भी आपसे खुश होंगे.
लकी नंबर 9
लकी कलर हरा

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola