वृषभ साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 अगस्त तक: इस सप्ताह धन, रिश्ते और करियर में मिलेगा संतुलन, खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार

Updated:
विज्ञापन

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 अगस्त तक

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 अगस्त 2026: जानें इस सप्ताह करियर, बिजनेस, धन, प्रेम संबंध, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य पर ग्रहों का प्रभाव. पढ़ें शुभ दिन, लकी रंग, सावधानियां और सफलता दिलाने वाले ज्योतिषीय उपाय.

विज्ञापन

Vrishabh Saptahik Rashifal, वृषभ राशि: यह सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए करियर, शिक्षा और आर्थिक मामलों में नई संभावनाएं लेकर आएगा. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, प्रेम संबंध मजबूत होंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा. हालांकि, यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह है. जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 9 से 15 अगस्त तक का वृषभ साप्ताहिक राशिफल

करियर और शिक्षा

इस सप्ताह आप अपनी बुद्धि-विवेक और चतुराई से पिछले समय से चली आ रही समस्याओं का बेहतर समाधान निकालने में पूरी तरह सफल रहेंगे. आपका सामाजिक दायरा विस्तार पाएगा. उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए यह करियर का टर्निंग पॉइंट साबित होगा; इंटरव्यू में सफलता या नई जॉब लगने के योग बन रहे हैं. क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोग जो बहुत कुछ करना चाहते हैं, वे खुद को परेशान करने के बजाय संयम से काम लें.

व्यापार और नौकरी

नौकरी पेशा लोगों के लिए समय शानदार है. इस दौरान नौकरी में ट्रांसफर और प्रमोशन की प्रबल संभावना है. व्यापारी वर्ग अपनी सूझ-बूझ से बाजार में प्रतिस्पर्धियों को पछाड़ सकता है. सीनियर्स का पूर्ण सहयोग मिलेगा.

आर्थिक स्थिति

इस सप्ताह आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत और स्थिर रहेगी. नई जॉब और प्रमोशन से आय में वृद्धि होगी. हालांकि, परिवार की जरूरतों और स्वास्थ्य पर होने वाले खर्चों को देखते हुए बजट का ध्यान रखें.

प्रेम जीवन

पर्सनल लाइफ में रोमांस के लिए समय बेहद अनुकूल है. आप अपने पार्टनर के साथ पार्टी, थिएटर या सिनेमा जा सकते हैं. नए प्रेम संबंध बनने के योग हैं. अविवाहित जातकों को विवाह के ठोस प्रस्ताव मिल सकते हैं.

पारिवारिक जीवन

परिवार में संतान या भाई-बहनों को लेकर चिंता बनी रह सकती है. किसी परिजन का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है. गृहस्थी के किसी भी काम में दखलअंदाजी न करें, नहीं तो स्थिति बिगड़ सकती है. शत्रु पक्ष और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. धार्मिक कार्यों से मानसिक राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें: सूर्य ग्रहण 2026: भारत में सूतक नहीं, फिर भी इन जातकों को बरतनी होगी खास सतर्कता

स्वास्थ्य

परिवार की चिंताओं के कारण मानसिक तनाव रह सकता है. अपनी दिनचर्या सही रखें और हल्का भोजन ग्रहण करें. योग व प्राणायाम से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे.

  • शुभ अंक: 5 और 6
  • शुभ रंग: सिल्वर, ग्रीन
  • शुभ तारीख: 11, 13

उपाय

शुक्रवार के दिन गरीब लड़कियों को मिठाई और सिल्वर की वस्तु दान करें. घर के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं.


विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola