मेष साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 अगस्त तक: इस सप्ताह करियर में मिलेगी नई जिम्मेदारी, भाग्य देगा सफलता के संकेत

Updated:
विज्ञापन

मेष साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 अगस्त तक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेष साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 अगस्त 2026: जानें इस सप्ताह करियर, बिजनेस, धन, प्रेम संबंध, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य को लेकर क्या कहते हैं सितारे. साथ ही पढ़ें लकी डेट, शुभ रंग, सावधानी और ज्योतिषीय उपाय.

विज्ञापन

Mesh Saptahik Rashifal, मेष राशि: यह सप्ताह वृषभ राशि के जातकों के लिए करियर, नौकरी और आर्थिक मामलों में सकारात्मक अवसर लेकर आएगा. प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी, जबकि पारिवारिक जिम्मेदारियां और स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं संयम और समझदारी से संभालनी होंगी. जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 9 से 15 अगस्त तक का मेष साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन

पारिवारिक जीवन

इस सप्ताह पारिवारिक जीवन की पुरानी उलझनें दूर होंगी. रिश्तेदारों और मेहमानों के आगमन से घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा. आपके मेहनत और प्रयासों से परिवार के सभी महत्वपूर्ण लंबित काम सफलतापूर्वक सम्पन्न होंगे. इस दौरान कई शुभ समाचार भी मिल सकते हैं. हालांकि, दाम्पत्य जीवन में थोड़ी अशांति या पारिवारिक वाद-विवाद होने की संभावना है, इसलिए अपनी बातों पर संयम बनाए रखें.

व्यापार और नौकरी

कार्यक्षेत्र में आपकी कठिन मेहनत रंग लाएगी और आपको विशेष सफलता प्राप्त होगी. यदि आप अपनी नेटवर्किंग बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो यह सप्ताह बेहद अनुकूल है. नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में आपके व्यापार और नौकरी को नई दिशा देंगे.

करियर और शिक्षा

तकनीकी क्षेत्र (टेक्निकल फील्ड) से जुड़े हुए युवाओं को इस सप्ताह शानदार परिणाम और नया मौका प्राप्त होगा. प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले विद्यार्थी अपने लक्ष्य पर पूरी निष्ठा के साथ ध्यान केंद्रित करेंगे और बेहतरीन परफॉरमेंस देंगे.

स्वास्थ्य

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य सुधरेगा और आप पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे. बस एक सावधानी बरतने की जरूरत है—यात्रा करते समय बहुत ही सावधानी बरतें, क्योंकि वाहन से कष्ट या चोट लगने की संभावना बनी हुई है.

आर्थिक स्थिति

धन प्राप्ति के प्रयासों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है. आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और रुका हुआ धन भी वापस आ सकता है.

प्रेम जीवन

पर्सनल लाइफ में आप अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन भावनात्मक पल बिताएंगे. प्रेम प्रसंग की गलतफहमियां दूर होंगी. पिछली बातों से सबक लेकर आगे बढ़ें. लंबे समय से चल रहे प्रेम प्रसंग का विवाह बंधन में बंधने का अनुकूल संयोग बनेगा. कुछ लोगों के लिए नया प्रेम प्रसंग प्रारम्भ होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: सूर्य ग्रहण 2026: भारत में सूतक नहीं, फिर भी इन जातकों को बरतनी होगी खास सतर्कता

  • शुभ अंक: 1 और 9
  • शुभ रंग: ग्रे, पिंक
  • शुभ तारीख: 10 अगस्त, 12 अगस्त

उपाय

प्रतिदिन सुबह सूर्योदय के समय तांबे के लोटे से जल धारा दें. इससे करियर में आ रही बाधाएं दूर होंगी और पारिवारिक तनाव कम होगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola