कर्क साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 अगस्त तक: इस सप्ताह आप एकबार फिर अपनी प्रगति पर पूरा फोकस करेंगे

Updated:
विज्ञापन

कर्क साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 अगस्त 2026

कर्क साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 अगस्त 2026: जानें इस सप्ताह करियर, बिजनेस, धन, प्रेम संबंध, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य पर ग्रहों का प्रभाव. पढ़ें शुभ दिन, लकी रंग, जरूरी सावधानियां और लाभकारी ज्योतिषीय उपाय.

विज्ञापन

Kark Saptahik Rashifal, कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए 9 से 15 अगस्त 2026 का सप्ताह उन्नति और खुशियों का संदेश लेकर आएगा. करियर में सफलता, नौकरी में तरक्की और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, वहीं प्रेम संबंधों में रोमांस और मधुरता बढ़ेगी. जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 9 से 15 अगस्त तक का कर्क साप्ताहिक राशिफल

पारिवारिक जीवन

इस सप्ताह पारिवारिक जीवन उत्साहवर्धक रहेगा. स्वजन-परिजनों के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे. घर में सुख-शांति का वातावरण बनाए रखने का प्रयास करें. इस दौरान घर पर मेहमानों का आगमन होगा और शुभ मांगलिक कार्य भी सम्पन्न होंगे. ध्यान रहे कि जमीन-जायदाद संबंधी कार्यों में थोड़ा बिलम्ब हो सकता है, इसलिए धीरज रखें.

व्यापार और नौकरी

नौकरी में तरक्की की प्रबल संभावना है. अपना प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने में बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा, साथ ही उपहार या पुरस्कार की प्राप्ति भी होगी. व्यापार में किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से लंबे समय से रुका हुआ काम अब पूरा होगा, जिससे मन में राहत बनेगी.

करियर और शिक्षा

करियर की दृष्टि से समय अत्यंत अनुकूल है और महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी. आप एकबार फिर अपनी प्रगति पर पूरा फोकस करेंगे. मीडिया, लेखन और प्रकाशन आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए समय शानदार है. विद्यार्थियों को परीक्षा और प्रतियोगिता में कठिन परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य और अच्छा रहेगा. मानसिक तनाव काफी हद तक कम होगा, लेकिन अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें. सकारात्मक ऊर्जा बनी रहने के लिए हल्का व्यायाम और संतुलित आहार लें.

आर्थिक स्थिति

आर्थिक रूप से सप्ताह लाभदायक रहेगा. नौकरी या व्यापार से अच्छी आमदनी के अवसर बनेंगे. मकान और प्रॉपर्टी संबंधी काम बनेंगे, जिससे आपका धन निवेश भी सुरक्षित रहेगा. भविष्य के लिए बचत पर भी ध्यान देंगे.

ये भी पढ़ें: सूर्य ग्रहण 2026: भारत में सूतक नहीं, फिर भी इन जातकों को बरतनी होगी खास सतर्कता

प्रेम जीवन

पर्सनल लाइफ में प्यार और रोमांस का दौर शुरू होगा. प्रेमी-प्रेमिका या मंगेतर को लेकर डेटिंग पर जा सकते हैं. प्रेम-संबंधों में परस्पर आकर्षण बना रहेगा. कुछ लोगों के नए प्रेम-प्रसंग प्रारंभ होंगे, जबकि अविवाहित जातकों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है.

  • शुभ अंक: 2,8
  • शुभ रंग: सिन्दूरी, पीला
  • शुभ तारीख: 12, 14

उपाय

गुरुवार को पीले वस्त्र पहनकर किसी जरूरतमंद ब्राह्मण को दही-चीनी का दान करें. इससे करियर और व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होंगी और घर में सुख-समृद्धि आएगी.


विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola