Aaj Ka Rashifal 06 दिसंबर 2023: मेष-वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ, इन मामलों में रहे सतर्क

Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 06 December 2023: मेष-वृषभ और मिथुन राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन

मेष राशि- आज व्यवसाय की प्रगति को रोकने के लिए विरोधी अवरोध पैदा करेंगे किंतु इस समय आपके सामने उनकी एक नहीं चलेगी. आप व्यवसाय में उल्लेखनीय प्रगति करेंगे. नौकरीपेशा जातकों को प्रोत्‍साहन राशि की अनुशंसा होगी. कार्य निष्‍ठा के कारण संस्‍थान में आपका मान सम्‍मान बढ़ेगा.

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: लाल

वृषभ राशि- आज मान सम्मान में वृद्धि की संभावना है. संतान के संबंधित कार्य सफलतापूर्वक आगे बढ़ेंगे. आप घर में धार्मिक अनुष्ठान या समारोह का आयोजन कर सकते हैं. नए प्लाट, वस्त्र, अलंकार इत्यादि की खरीददारी का योग है. राजनीति में उच्च पदस्थ जातकों के लिए समय काफी अच्छा है.

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: क्रीम

मिथुन राशि- आज घर में किसी मांगलिक या धार्मिक प्रसंग का आयोजन हो सकता है. वाहन सुख का योग भी प्रबल है. समाज सेवा एवं दान वृत्ति में वृद्धि होगी, जिसके कारण आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. राजनीति से जुड़े जातकों के लिए प्रगतिपूर्ण समय है. मित्र मनोरंजक गतिविधियों की तरफ खींचने का प्रयास करेंगे.

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: क्रीम

Also Read: Aaj Ka Rashifal 6 दिसंबर 2023: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल
ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे

यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola