ePaper

Aaj Ka Rashifal: मेष, तुला, मीन राशि वालों के जीवन में आएंगे ये बदलाव, जानें आज का राशिफल

Updated at : 31 Aug 2024 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal: जानें कैसा रहेगा आज 31 अगस्त 2024 का दिन

Aaj Ka Rashifal: जानें कैसा रहेगा आज 31 अगस्त 2024 का दिन

Aaj Ka Rashifal, 31 August Ka Horoscope: आज 31 अगस्त 2024 का दिन मेष से लेकर मीन राशि वाले जातकों के लिए दिन औसत रहेगा. यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से दैनिक राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal, 31 August Ka Rashifal, Horoscope Today: आज 31 अगस्त का दिन मेष से लेकर मीन राशि वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा, हम आपको यहां बताने जा रहे हैं. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से दैनिक राशिफल

मेष-नौकरी में पिछले कई दिनों से चली आ रही समस्या का समाधान मिलेगा,उच्चाधिकारियों से सहयोग से नये पद-अधिकार मिलने की संभावना,.व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी,आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे.परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा.संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा.

वृष-अव्यवस्थित दिनचर्या,अनपेक्षित लोगों के आगमन से असुविधा होगी,अत्यधिक कर्मव्यस्तता,व्यवहार दक्षता अधिक रखनी होगी.आपकी परिस्थिति का तथा लापरवाही का दूसरे फायदा उठायेंगे.अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें,वाहन की सवारी सावधानी से करें.

Monthly Horoscope September 2024: सितंबर में इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें मेष से लेकर मीन का मासिक राशिफल

मिथुन-व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगा.कामकाज अच्छा चलेगा.आमदनी बढ़ेगी,कर्ज की स्थिति में सुधार होगा.आवश्यक कार्य में अनायास सफलता मिलेगी,स्वास्थ्य ठीक रहेगा.मामला-मुकदमें के कार्य में सफलता मिलेगी,शत्रुओं व विरोधियों पर विजय मिलेगी.

कर्क-परिश्रम के बावजूद स्थिति मनमाफिक नहीं रहेगी.मानसिक चिंता रहेगी.भाई-बहनों अथवा मित्रों वर्ग से कष्ट होगा,लिखा-पड़ी के काम में विशेष सावधानी रखें व्यापार-व्यवसाय में लेन-देन संबंधी विवाद से दूर रहें.अनावश्यक भागदौड़ अधिक करना पड़ेगा.

सिंह-अपने सोचे अनुसार काम कम होंगे.किसी न किसी समस्या से उलझना पड़ सकता है.नौकरी में स्थानातंरण अथवा अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना.जोखिम के काम सावधानी से करें,आर्थिक परेशानी होगी.उच्चस्तरीय लोगों से सम्पर्क बनाने की कोशिश सफल नहीं होगी.

कन्या-आपको आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना,रोजगार-व्यापार के कार्य तेजी से चलेगा और आपकी प्रगति होगी.मकान,प्रॉपर्टी,नये व्यापार-धंधें में सफलता मिलने की योग है,परिवार में विवाहादि शुभ कार्य करने का योग बनेगा.स्वजन-मित्रों का सहयोग मिलेगा.

तुला-आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा,आपका काम बनेगा.किसी काम से आपको पैसा मिलेगा,आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी,नया काम शुरू होने में अब कोई देर नहीं,अड़चने दूर होगी,चित्त में प्रसन्नता होगी.अनेक महत्वपूर्ण काम जो लम्बित थे,पूरे हो सकते हैं.

वृश्चिक-आत्मविश्वास से जिम्मेदारी पूरा कर सकते हैं,विरोधियों का पराभव होगा,लेखन-पठन-पाठन में रूचि,घर में बड़े लोगों का समागम होगा,भूमि-भवन-वाहन सुख की अनुकूलता रहेगी,यात्रा होगी.सामाजिक सम्पर्क,प्रभाव का लाभ उठा सकते हैं.

धनु-रोजी-रोजगार में सफलता,यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा,अभी तक जो कोई इच्छा अधूरी रही हो,ऐसी इच्छा की पूर्ति होने का सिलसिला प्रारंभ होगा,व्यापार-धंधे में लाभ होगा,बड़े-बुजुर्गों का प्यार तथा आर्शीवाद मिलेगा.

मकर-अपने क्षेत्र के प्रमुख व्यापारियों अधिकारियों एवं उच्चस्तरीय लोगों से आप सम्बन्ध बनाने की चेष्टा करें उनसे चल रहे समस्या का समाधान मिलेगा,जोखिम से भरा काम से दूर रहें.नौकरी में उन्नति,बेरोजगारों को रोजगार का साधन उपलब्ध होगा.

कुंभ-आवश्यक कामोंमें आपकी व्यवहार कुशलता सिद्धि और प्रसिद्धि देने वाली है,आवश्यक कार्यों के सम्पादन में आपकी अपनी सूझबूझ प्रशंसनीय होगी.मित्रों से प्रेम और सहानुभूति मिलेगी,मन प्रसन्न रहेगा.संतान पक्ष की ओर से निश्चिन्तता बढ़ेगी.

मीन-मानसिक उलझनें होगी,आपने जिस पर भी आज तक भरोसा किया होगा या स्वयं कष्ट उठाकर उसको सुख दिया होगा ऐसा व्यक्ति आपके विरोध में कार्य करेगा,लेकिन आपको किसी तरह का नुकसान नहीं होगा.राजकीय पक्ष से चिंतित रहेंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola