मकर राशि वालों की संतान की प्रगति से उत्साह में वृद्धि होगी, यहां देखें आज 28 फरवरी 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 28 february 2025
Aaj Ka Rashifal 28 February 2025: आज तारीख है 28 फरवरी 2025 दिन शुक्रवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, दैवज्ञ ज्योतिषी डॉ एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.
Aaj Ka Rashifal 28 february 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..
मेष-आपकी रोजी-रोजगार की स्थिति में सुधार होगा और भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा. आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा और व्यापार में वृद्धि देखने को मिलेगी. चारों ओर खुशी और उल्लास का माहौल बनेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और नए वाहन खरीदने का अवसर प्राप्त होगा.
यहां देखें 2 से 8 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल
वृष-आपके कार्यक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति होगी. जो संकल्प आपने लिए हैं, वे पूरे होंगे और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. उद्योग और धंधे में सफलता प्राप्त होगी. अधिकांश समय आनंद और मनोरंजन में व्यतीत होगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे.
आज 28 फरवरी 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय
मिथुन-आपके परिश्रम और प्रयासों से रुके हुए कार्य पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निर्माण कार्य में प्रगति होगी. धन लाभ के अवसर उत्पन्न होंगे और नए व्यवसाय की शुरुआत हो सकती है. नौकरी में आपके कार्य की सराहना होगी और राज्य पक्ष से समर्थन प्राप्त होगा.
कर्क- आज आपके कार्य स्वतः ही सफल होंगे. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा. नए लोगों से संपर्क स्थापित होगा, विशेषकर महिला मित्रों के माध्यम से आपको लाभ होगा. शुभ समाचार प्राप्त होंगे और आपको गृह, भूमि, तथा वाहन का सुख मिलेगा. आपके सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा होगी, और पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा.
सिंह- आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ और प्रगतिशील रहेगा. विपरीत परिस्थितियों में सुधार होगा, सामाजिक विकास होगा और आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे. आपकी मानसिक शक्तियों में वृद्धि होगी और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. घरेलू समस्याओं का समाधान होगा.
कन्या- आपके व्यापार और व्यवसाय में उन्नति होगी. कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. धन के आगमन के अवसर बढ़ेंगे, इन अवसरों का लाभ उठाएं. परिवार में मांगलिक कार्य होंगे और रिश्तेदारों का आवागमन बना रहेगा. आपका मन प्रसन्न रहेगा.
तुला-आपके विचारों के अनुसार कार्यों की संख्या में कमी आएगी. नौकरी में स्थानांतरण या अधिकारियों के साथ मतभेद की संभावना है. कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम और संघर्ष करना पड़ेगा, लेकिन आर्थिक समस्याएं हल होंगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा.
वृश्चिक-आपके संतान, परिवार और मित्रों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी, नई व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी और आर्थिक लाभ होगा. नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन रही है, साथ ही धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
धनु-आज का दिन आपके लिए उन्नति का संकेत देगा. निराशा दूर होगी, विद्या, बुद्धि और प्रतिभा का विकास होगा, और बिगड़े हुए कार्य सफल होंगे. प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगी. परिवार में सुख और शांति का माहौल रहेगा.
मकर- थोड़े प्रयास से ही आपके लक्ष्यों की प्राप्ति संभव है, वाहन सुख और यात्रा सुखद रहेगी. धन लाभ के अवसर उत्पन्न होंगे, संतान की प्रगति से आपके उत्साह में वृद्धि होगी. आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आपकी पुरानी इच्छाओं की पूर्ति का योग बन रहा है.
कुंभ- आपकी दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी, जिससे शारीरिक कष्ट हो सकता है. वाहन दुर्घटना का भय बना रहेगा और खर्च में वृद्धि होगी. किसी नई समस्या का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी बुद्धिमत्ता से इसे सुलझा लेंगे. संतान से संबंधित समस्याएं हल होंगी और बकाया राशि की प्राप्ति होगी.
मीन- घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक खर्च करना पड़ेगा, जिससे मानसिक चिंता बढ़ेगी. दुष्ट लोगों की संगति से कलह उत्पन्न हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव रहेगा. व्यापार में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, इसलिए जिम्मेदारियों में सावधानी बरतें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










