Aaj Ka Rashifal 25 July 2024: आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहद खास, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 25 Jul 2024 3:25 AM
आज का राशिफल 25 जुलाई 2024
Aaj Ka Rashifal 25 July 2024: आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है. अगर यह आप जानना चाहते है तो पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 25 July 2024 मेष राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आज आप अपनी भावनाओं को पार्टनर के सामने खुलकर व्यक्त कर पाएंगे.आज कोई बड़ा काम होने से मन प्रसन्न रहेगा.. कारोबार में वृद्धि होने की संभावना है. हालांकि आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे. इसलिए सावधान रहें. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन लाभ का योग बन रहे हैं.अगर कोई नया काम करने की सोच रहे हैं, उसे शुरू कर दें.आपको इस काम से लाभ मिलेगा. आपका अपने छोटे भाई-बहनों से तालमेल बना रहेगा. जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले ध्यान दें.
लकी नंबर -3
लकी कलर- आसमानी
वृषभ राशि- आज भूले-बिसरे मित्रों से मुलाकात हो सकती है.आज कोई उत्साहवर्धक सूचना सुनने को मिलेगी. किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी. आज आपको व्यापार से मुनाफा मिलेगा.आज आप का ज्यादातर समय खेलकूद में व्यतीत होगा. आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी, धन का संचय कर पाने में कामयाब होंगे. अपनी कामनाओं की पूर्ति के लिए आपको और अधिक मेहनत करनी पड़ेगी.
लकी नंबर 9
लकी कलर-संतरी
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. आज आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा. सामाजिक मन सम्मान में वृद्धि होगी. पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें. शादीशुदा जातको के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. आज का दिन आप दोनों के लिए प्यार के मीठे पल लेकर आएगा. गाड़ी चलाते वक्त सावधानी रखें , वरना चोट लगने की संभावना है.
लकी नंबर-7
लकी कलर -हरा
कर्क राशि- आज आपको कई जगहों पर सतर्क रहने की जरुरत है.आज किसी भी प्रकार के विवाद को बढ़ावा न दें. वरना कानूनी अड़चने सामने आ सकती है. आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. किसी काम में जल्दीबाजी करने से बचें . आपकी मेहनत सफल होगी. दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा. जीवनसाथी को पदोन्नति प्राप्त होगी. दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा .
लकी नंबर – 8
लकी कलर – श्वेत
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. आज आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा. पारिवारिक व्यापार में कोई बड़ा लाभ मिलने की संभावना है.घर के सदस्य आपसे खुश रहेंगे.समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने के योग हैं . आपको सम्मानित भी किया जा सकता है.
लकी नंबर-1
लकी कलर- स्लेटी
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा.धन संबंधी मामलों में आपको सावधान रहना होगा. आज आप किसी बड़ी समस्या का हल बहुत ही आसानी से निकाल लेंगे.किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है . व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा. आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे. इसलिए जूस या इम्युनिटी मजबूत करने वाली चीजों का सेवन करें.
लकी नंबर-6
लकी कलर-केसरी
तुला राशि- आज आपको किसी व्यक्ति से विशेष सहयोग मिलेगा. आज आपको व्यापार से लाभ होगा. आज आपको पारिवारिक सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा. नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है. घर में किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की संभावना हैं. मन में कटुता का भाव बना रहेगा. विद्यार्थीयों को इस दौरान सफलता मिलेगी.
लकी नंबर-4
लकी कलर-नीला
वृश्चिक राशि- आज आपको चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है.इसलिए सावधानी रखें . शत्रु आपको हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं. किसी अपरिचित व्यक्ति पर आसानी से विश्वास न करें. सोशल मीडिया पर किसी मित्र के साथ कहानुसी हो सकती है. किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें. धन से जुड़े मामलों में आज आपको लाभ प्राप्त होगा.
लकी नंबर-8
लकी कलर -पीला
धनु राशि- आज आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा. आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. सत्संग का लाभ मिलेगा. मन शांत रहेगा . व्यापार अच्छा चलेगा. संपत्ति से संबंधित कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे. आज आपका परिवार साथ कहीं आसपास घूमने जाने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं.
लकी नंबर -1
लकी कलर -गुलाबी
मकर राशि- आज मन में नकारात्मक विचार लाने से बचें. आपके विरोधी आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं ,इसलिए अपनी तरफ से सावधान रहें.काम का दिखावा करने की जगह वास्तव में काम करने पर ध्यान दें. कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी. सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी. व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ मिलेगा. नौकरी में सहकर्मी आपका पूरा साथ देंगे. आज के दिन अपना विशेष ध्यान रखें.
लकी नंबर-4
लकी कलर-भूरा
कुंभ राशि- आज नौकरी में वरिष्ट अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. शेयर मार्केट में निवेश में जल्दबाजी न करें.वरना नुकसान हो सकता है.आज आपको व्यापार से लाभ मिलेगा. आज आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे, जिससे आप में नई ऊर्जा का संचार होगा. आज आपको अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा.वरना किसी से विवाद होने की संभावना है.अगर आप खुद पर काबू रख पाते हैं तो आपको मुनाफा होने की भी पूरी संभावना है.
लकी नंबर -2
लकी कलर -ग्रे
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है.किसी भी प्रकार के विवाद को बढ़ावा न दें. किसी के कठोर व्यवहार से तकलीफ हो सकती है.जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. व्यापार-व्यवसाय से लाभ मिलने के योग हैं .आज किसी भी प्रकार के बुरे ख्याल को मन में ना आने दें.आज आपके शत्रु आपके खिलाफ साजिशें कर सकते हैं .
लकी नंबर- 5
लकी कलर -महरून
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










