22 मार्च 2025 का दैनिक राशिफल: तुला राशि को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों की स्थिति

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 22 March 2025

Aaj Ka Rashifal 22 March 2025: आज तारीख है 22 मार्च 2025 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 22 March 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज शनिवार 22 मार्च 2025 का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..

मेष- विवादास्पद मुद्दों में सफलता मिलेगी. यशस्वी कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा. इच्छित कार्य में सफलता सुनिश्चित है.

आज 22 मार्च 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

वृष- नियमित आय में वृद्धि होगी. अधूरे कार्यों का समापन होगा, सुखद समाचार प्राप्त होंगे.

मिथुन- निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा. आर्थिक लाभ होगा. समस्याएं हल होंगी, शुभ समाचार मिलेंगे.

कर्क- महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त होंगी. व्यापार में प्रगति होगी. बकाया राशि प्राप्त होगी.

सिंह- धन अर्जन के प्रयासों में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंधों में खुशहाली आएगी. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा.

कन्या- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. संतान से शुभ समाचार मिलेंगे. प्रतिष्ठित व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा.

तुला- वांछित प्रगति का मार्ग खुल जाएगा. पारिवारिक समस्याएं हल होंगी. धन की प्राप्ति होगी.

यहां देखें 23 से 29 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक- महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी. उत्साहवर्धक वातावरण बनेगा. चिंताजनक परिस्थितियों से मुक्ति मिलेगी.

धनु- आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी, रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी, नौकरी में सुखद अनुभव होगा.

मकर- आपके प्रियजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे. नए प्रयासों में सफलता मिलेगी और विभिन्न सुख-साधनों की उपलब्धता होगी.

कुंभ- कोई पुरानी समस्या का समाधान होगा. आपका मन प्रसन्न रहेगा, और भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी.

मीन- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.पारिवारिक सुख का अनुभव होगा. इच्छित कार्य सफल होंगे और शुभ समाचार प्राप्त होगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola