Aaj Ka Rashifal 22 December 2025: आज सोमवार 22 दिसंबर को त्रिग्रही योग का असर, जानें मेष से मीन तक का हाल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Dec 2025 7:50 AM

विज्ञापन

आज 22 दिसंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 December 2025: आज सोमवार, 22 दिसंबर 2025 को धनु राशि में सूर्य, शुक्र और मंगल की युति से शक्तिशाली त्रिग्रही योग बन रहा है. चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. इस विशेष ग्रहयोग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 22 December 2025: आज सोमवार, 22 दिसंबर 2025 को ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के लिए खास संकेत दे रही है. चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैं, जबकि धनु राशि में सूर्य-शुक्र-मंगल की युति से शक्तिशाली त्रिग्रही योग बना है. बुध वृश्चिक, गुरु मिथुन, शनि मीन, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित हैं. इन सभी ग्रहों के प्रभाव से आज का दिन करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में क्या संकेत दे रहा है, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्र से.

मेष राशि: आय और संपर्क से मिलेगा लाभ

आज आय के स्रोत मजबूत होंगे. संचार माध्यमों से शुभ समाचार मिल सकता है. पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में अनुशासन जरूरी है, वरना मानसिक अस्थिरता से लापरवाही हो सकती है. व्यापार में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी. परिवार से सुख मिलेगा.
लकी नंबर: 3 | लकी कलर: केशरी

वृष राशि: भाग्य के भरोसे न छोड़ें काम

आज सिर्फ भाग्य के सहारे निर्णय न लें. भूमि-भवन से जुड़े कारोबार में लाभ मिलेगा. नौकरी में उन्नति के योग हैं और अटके काम पूरे होंगे. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है.
लकी नंबर: 8 | लकी कलर: मैरून

मिथुन राशि: निवेश से बचें, स्वास्थ्य पर ध्यान दें

सामाजिक कार्यों से विशेष लाभ नहीं मिलेगा. व्यापार सामान्य रहेगा और यात्रा के योग बनेंगे. नया निवेश फिलहाल टालें. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, खासकर सर्दी-जुकाम से परेशानी हो सकती है. संध्या के बाद लाभ के संकेत हैं.
लकी नंबर: 7 | लकी कलर: केशरी

कर्क राशि: साझेदारी से मिलेगा फायदा

जीवनसाथी के माध्यम से धन लाभ संभव है. साझेदारी से जुड़े पुराने विवाद समाप्त होंगे. व्यापार में उन्नति और निवेश से लाभ मिलेगा. ट्रेडिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है. विवेक से किए गए निर्णय सफल रहेंगे.
लकी नंबर: 9 | लकी कलर: सलेटी

सिंह राशि: प्रेम और शिक्षा में सफलता

प्रेम संबंध मजबूत होंगे, प्रस्ताव रखने का सही समय है. व्यापार में उन्नति होगी. विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद शुभ है. संतान से शुभ समाचार मिलेगा. लेन-देन में सावधानी रखें और मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें.
लकी नंबर: 5 | लकी कलर: पीला

कन्या राशि: मान-सम्मान में बढ़ोतरी

आज समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. रुके हुए कार्य पूरे होंगे. व्यापार और नौकरी दोनों में उन्नति के योग हैं. सरकारी कामकाज पूरे हो सकते हैं. शत्रुओं पर विजय मिलेगी.
लकी नंबर: 6 | लकी कलर: सफेद

ये भी देखें: आज सोमवार 22 दिसंबर को मिलेगी शिवजी की विशेष कृपा, मेष से लेकर मीन राशि के जातक करें ये उपाय

तुला राशि: भावनाओं पर रखें नियंत्रण

मानसिक अस्थिरता रह सकती है. कला और संगीत से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा. पारिवारिक जीवन में तनाव संभव है, लेकिन शाम के बाद स्थितियां सुधरेंगी. जल्दबाजी में निर्णय न लें.
लकी नंबर: 2 | लकी कलर: आसमानी

वृश्चिक राशि: वाणी से बनेंगे काम

आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. विवादों से दूरी रखें. व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा और उधारी से नुकसान हो सकता है. कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है.
लकी नंबर: 7 | लकी कलर: गुलाबी

धनु राशि: सत्कर्म से बढ़ेगा भाग्य

बुजुर्गों की सलाह लाभदायक रहेगी. शत्रु सक्रिय रहेंगे लेकिन सफल नहीं होंगे. सरकारी बाधाएं दूर होंगी. आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है. संध्या के बाद पारिवारिक चिंता संभव है.
लकी नंबर: 5 | लकी कलर: पीला

मकर राशि: विवाद से बचें, काम पर फोकस रखें

मन उत्साहित रहेगा और ऐश्वर्य में वृद्धि होगी. प्रेम जीवन को लेकर चिंता रह सकती है. कार्यस्थल पर अधिकारियों से टकराव से बचें. बेवजह की बहस से दूरी रखें.
लकी नंबर: 3 | लकी कलर: बैंगनी

कुंभ राशि: नौकरी और यात्रा के शुभ योग

नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. व्यापार और यात्रा दोनों अनुकूल हैं. कीमती वस्तुओं की सुरक्षा करें. बाहरी लोगों से विवाद से बचें और परिवार को समय दें.
लकी नंबर: 1 | लकी कलर: हरा

मीन राशि: धैर्य से मिलेगी सफलता

जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है. कार्यक्षेत्र में अनुभव की कमी से परेशानी होगी. मित्रों का सहयोग मिलेगा. राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है. छोटे मुद्दों को नजरअंदाज करें.
लकी नंबर: 7 | लकी कलर: बैंगनी

आपका दिन मंगलमय हो

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola