Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वालों का कुसंगति से हानि होगी, जानें अन्य जातकों का 22 दिसंबर 2023 का राशिफल

Updated at : 22 Dec 2023 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वालों का कुसंगति से हानि होगी, जानें अन्य जातकों का 22 दिसंबर 2023 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 22 december 2023: आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है. जानें मेष वृषभ, मिथुन और कर्क राशि राशि तक का दैनिक राशिफल

विज्ञापन

जानें 22 दिसंबर 2023 का राशिफल

मेष-  नवीन व्यवसायी खुद को स्थापित करने में सक्षम होंगे. किसी भी नए रास्ते पर चलने से पहले एक बार फिर सोच लेने की जरूरत पड़ेगी. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. कुसंगति से हानि होगी. किसी तीर्थयात्रा की योजना बनेगी.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1

वृष-   वृष राशि के लिए आज के दिन जातक पारिवार में माहौल खुशनूमा रहेगा. जीवन साथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. भाई बहनों का सहयोग मिलेगा. धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए समय अनुकूल है. संतान का स्वास्थ्य बेहतर होगा. साझेदारी के कामों में सफलता मिलेगा. भाग्य के सहयोग से लाभ मिलने वाला है.
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 9

मिथुन:-   भाई-बहनों के साथ हल्की नोंक-झोंक हो सकती है किंतु वे अपनी जिम्मेदारियों का वहन करने से पीछे नहीं हटेंगे. जब तक आप अपने और अपने भाई-बहनों के बीच  मुद्दों को खत्म नहीं करेंगे, आप चुप नहीं बैठेंगे.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6

कर्क:-   कर्क राशि वाले जातक का सामाजिक स्तर पर मेलजोल बढ़ेगा. छुट्टी के दिन का पूरा आंनद लेंगे. परिवार के साथ पूरे दिन मौजमस्ती व मनोरंजन करेंगे. संतान का ख्याल रखें. बिजनेस पर ध्यान दें नहीं तो कोई धोखा दे सकता है. परिवार के सहयोग से नौकरी मिले
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

शुक्रवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप

मां लक्ष्मी का बीज मंत्र

ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।।

यह मां लक्ष्मी का बीज मंत्र है. मां का आशीर्वाद पाने के लिए इस बीज मंत्र का जाप कमल गट्टे की माला से करना चाहिए.

श्री लक्ष्मी महामंत्र

ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

मां लक्ष्मी का यह महामंत्र धन, ऐश्वर्य और सौभाग्य की प्राप्ति कराता है. इस मंत्र का जाप शुक्रवार के दिन 108 बार करना चाहिए. जाप के समय तिल के तेल की दिया जलाना विशेष लाभकारी होता है.

धन की समस्या दूर करता है ये मंत्र

ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।।

मां लक्ष्मी धन की देवी हैं. अगर आप किसी आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं या फिर किसी तरह के कर्ज में फंसे हैं तो मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप जरूर करें.

सुख-समृद्धि दिलाता है मां का ये मंत्र

या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।

या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥

या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।

सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने से घर में सुख-समृद्धि आती है. इस मंत्र का जाप करने के साथ मां को इत्र और सुंधित पदार्थ अर्पित से घर में खुशहाली आती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola