कन्या राशि वालों को सफलता मिलने की संभावना है, जानें आज 2 मार्च 2025 का राशिफल

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 2 March 2025

Aaj Ka Rashifal 2 March 2025: आज तारीख है 2 मार्च 2025 दिन रविवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, दैवज्ञ ज्‍योतिषी डॉ एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 2 March 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..

मेष- नौकरी में आपसी मतभेद समाप्त होंगे और आपको नए पद और अधिकार प्राप्त होंगे. हालांकि, आसपास के लोगों से कुछ कठिनाइयां बनी रहेंगी. व्यापार में प्रगति होगी और आय के नए स्रोत विकसित होंगे. परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे.

वृष- आपके द्वारा योजनाबद्ध कार्यों में रुकावटें आएंगी. जहां तक संभव हो, इस समय जटिल मामलों में न पड़ें और व्यवहार में अधिक कुशलता बनाए रखें. आपकी स्थिति और लापरवाही का लाभ अन्य लोग उठाएंगे.

यहां देखें 2 मार्च से 8 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल

मिथुन- आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहेगा, व्यापार में उन्नति होगी. कार्यों में प्रगति होगी, आय में वृद्धि होगी और कर्ज की स्थिति में सुधार आएगा. आवश्यक कार्यों में अनायास सफलता प्राप्त होगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा.

कर्क-आज ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल नहीं है. मेहनत करने के बावजूद परिणाम संतोषजनक नहीं रहेंगे. मानसिक तनाव बना रहेगा. भाई-बहनों या दोस्तों से कुछ कठिनाइयाँ हो सकती हैं, इसलिए लिखापढ़ी के कार्यों में विशेष ध्यान दें. व्यापार में लेन-देन से संबंधित विवादों से बचें.

सिंह-आपके द्वारा योजनाबद्ध कार्यों की संख्या कम हो सकती है. किसी न किसी समस्या में उलझने की संभावना है. नौकरी में स्थानांतरण या अधिकारियों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. जोखिम भरे कार्यों में सावधानी बरतें, आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है.

कन्या-आपको अचानक धन लाभ की संभावना है. रोजगार और व्यापार के कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे, जिससे आपकी प्रगति होगी. संपत्ति, मकान और नए व्यापार में सफलता मिलने की संभावना है, परिवार में विवाह जैसे शुभ कार्यों का आयोजन हो सकता है.

तुला-आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, आपके कार्य सफल होंगे. किसी कार्य से आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा, आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, नया कार्य आरंभ करने में अब कोई बाधा नहीं रहेगी, समस्याएँ समाप्त होंगी, मन में खुशी का अनुभव होगा.

वृश्चिक-आपको संतान के संबंध में खर्च करना पड़ेगा. यह खर्च उनकी उन्नति के लिए किया जाएगा, लेखन और अध्ययन में रुचि बढ़ेगी, घर में वरिष्ठ व्यक्तियों का आगमन होगा, भूमि, भवन और वाहन के सुख की संभावना रहेगी, यात्रा का योग बनेगा.

धनु-विशिष्ट कार्यों की सिद्धि होगी, यशस्वी कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा. जो इच्छाएँ अब तक अधूरी थीं, उनकी पूर्ति का क्रम प्रारंभ होगा, व्यापार में लाभ होगा, बड़े-बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा.

मकर-आपको पत्नी और पुत्र के साथ सुख की प्राप्ति होगी. अपने क्षेत्र के प्रमुख व्यापारियों, अधिकारियों और उच्चस्तरीय व्यक्तियों से संबंध स्थापित करने का प्रयास करें, इससे आपकी समस्याओं का समाधान संभव होगा. जोखिम भरे कार्यों से दूर रहना उचित रहेगा.

कुंभ-आपकी व्यावहारिकता अनिवार्य कार्यों में सफलता और प्रतिष्ठा दिलाएगी. आवश्यक कार्यों के निष्पादन में आपकी सूझबूझ सराहनीय होगी. मित्रों से प्रेम और सहानुभूति प्राप्त होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा.

मीन-आपके सामने आर्थिक चुनौतियाँ बनी रहेंगी. जिन पर आपने भरोसा किया है या जिन्हें आपने सहायता दी है, वे आपके खिलाफ कार्य कर सकते हैं, लेकिन आपको किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola