Aaj Ka Rashifal,19 मार्च 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal,19 मार्च 2024

Aaj Ka Rashifal, 19 मार्च 2024 : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें. आज तारीख है 19 मार्च 2024 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

विज्ञापन

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

किसी अपने के साथ कुछ दिनों से मनमुटाव चल रहा था तो वह सुलझेगा. दोनों के बीच आपसी समझ में वृद्धि देखने को मिलेगी. घर में किसी बात को लेकर गहन चर्चा संभव है.व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. रोजगार मिलेगा. अप्रत्याशित लाभ होगा. नौकरी करने वालों को ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति मिलने की संभावना है.

लकी नंबर : 6

लकी कलर : केसरी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मुश्किलें अचानक से बढ़ जाएँगी लेकिन परिवारवालों का भरपूर साथ मिलेगा. वह आपके साथ चट्टान की भांति खड़ा रहेगा जिससे आत्म-विश्वास में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी.यात्रा सफल रहेगी. आपसी मतभेद, मनमुटाव बढ़ेगा. किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी. आर्थिक समस्या बनी रहेगी. व्यसनाधीनता से बचें. व्यापार, रोजगार मध्यम रहेगा.

लकी नंबर : 4

लकी कलर : नीला

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

कार्यक्षेत्र में उच्च पदस्थ लोगों का साथ मिलेगा तथा उनके द्वारा आपके काम की प्रशंसा की जाएगी. आत्म-विश्वास में बढ़ोत्तरी देखने को मिलगे तथा नए कार्यों को करने का जोश आएगा.घर-बाहर तनाव रहेगा. विवाद को बढ़ावा न दें. जल्दबाजी न करें. नई योजना बनेगी. नए अनुबंध होंगे. किसी मामले में कटु अनुभव मिल सकते हैं.

लकी नंबर : 8

लकी कलर : पीला

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कल्पनाशीलता में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी तथा नए-नए विचार मन में आएंगे. ऐसे में किसी भी विचार को मूर्त रूप देने से पूर्व किसी अपने के साथ विचार-विमर्श करेंगे तो बेहतर रहेगा.धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. यात्रा सफल रहेगी. धन प्राप्ति सुगम होगी. कानूनी बाधा दूर होकर लाभ होगा. पूँजी निवेश बढ़ेगा. पहले किए गए कार्यों का लाभदायी फल आज मिल सकेगा.

लकी नंबर : 1

लकी कलर : गुलाबी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कोई आपका दिल दुखा सकता है तथा इसे लेकर आप उदासीन रवैया अपना सकते हैं. मन में बेचैनी का भाव रहेगा तथा किसी का भी साथ पसंद नहीं आएगा. परिवार वालों का साथ मिलेगा लेकिन वह संतोषप्रद नही होगा.फालतू खर्च होगा. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. वाणी पर नियंत्रण रखें. चिंता रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. नवीन मुलाकातों से लाभ होगा. आमदनी बढ़ेगी.

लकी नंबर : 4

लकी कलर : भूरा

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कहीं आपके विवाह की बात चल रही है तो वह आगे बढ़ सकती हैं. छात्रों को अपने अध्यापकों से किसी बात को लेकर डांट सुननी पड़ सकती हैं. जोड़ों का दर्द हो सकता हैं.शारीरिक कष्‍ट से बाधा संभव है. भागदौड़ रहेगी. घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. राजकीय सहयोग मिलेगा. कार्यकुशलता सहयोग से लाभान्वित होंगे.

लकी नंबर: 2

लकी कलर : ग्रे

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कोई महत्वपूर्ण कार्य अचानक से अटक सकता हैं जिससे मनोबल में कमी होगी. किसी अपने के द्वारा आपकी सहायता की जाएगी लेकिन संतोष नहीं मिल पाएगा.चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है. पुराना रोग उभर सकता है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी. रचनात्मक काम करेंगे.

लकी नंबर: 5

लकी कलर: मैरून

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
असामाजिक व्यक्तियों की संगति से हानि उठानी पड़ेगी तथा घर में भी आपको लेकर रोष उत्पन्न होगा. ऐसे में यदि आपने अपनी दिनचर्या में परिवर्तन नही लाया तो भविष्य के लिए घातक सिद्ध होगा.भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी. रोजगार मिलेगा. संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा. सोचे कामों में मनचाही सफलता मिलेगी. व्यापारिक निर्णय समय पर लेना होंगे.

लकी नंबर: 3

लकी कलर: आसमानी

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आंतरिक गुणों में वृद्धि देखने को मिलेगी. स्वयं पर विश्वास मजबूत होगा तथा प्रियजनों के साथ संबंधों में और मजबूती आएगी. घर का काम अधिक होगा. माता का स्वास्थ्य ढीला रह सकता है.पुराना रोग उभर सकता है. भागदौड़ रहेगी. दु:खद समाचार मिल सकता है. धैर्य रखें. अस्वस्थता बनी रहेगी. खुद के प्रयत्नों से ही जनप्रियता एवं सम्मान मिलेगा.

लकी नंबर : 9
लकी कलर : संतरी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
किसी मित्र के द्वारा आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा जिस कारण संबंधों में भी खटास उत्पन्न होगी. व्यापार में उन्नति संभव है तथा बाजार में आपको लेकर अच्छा माहौल बनेगा.पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. प्रमाद न करें. नए कार्यों, योजनाओं की चर्चा होगी.

लकी नंबर : 7
लकी कलर : हरा

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
भौतिक सुख में वृद्धि मिलने के संकेत हैं. प्रतिभा में निखार आएगा तथा अपनों की बात सहायक सिद्ध होगी. आकस्मिक रूप से धन लाभ मिलने के संकेत हैं.प्रयास सफल रहेंगे. प्रशंसा प्राप्त होगी. धन प्राप्ति सुगम होगी. वाणी पर नियंत्रण रखें. लाभ होगा. व्यवसाय अच्छा चलेगा. कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा.

लकी नंबर : 8

लकी कलर : श्वेत

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
करियर में बदलाव की इच्छा होगी तथा कुछ नया करने का विचार मन में आएगा. आलोचकों की संख्या बढ़ सकती हैं तथा उनकी कोई बात आपके मन को खिन्न-भिन्न भी कर सकती हैं.पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी. शुभ समाचार प्राप्त होंगे. व्यवसाय ठीक चलेगा. लाभ होगा. परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा.

लकी नंबर : 1

लकी कलर : स्लेटी

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola