Aaj Ka Rashifal 15 September 2024: कुंभ राशि वालों की आमदनी से खर्च अधिक होगा, जानें दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 15 September 2024
Aaj Ka Rashifal 15 September 2024: मेष से लेकर मीन राशि के लिए आज 15 सितंबर 2024 रविवार का दिन कुछ ऐसा रहने वाला है. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 15 September 2024: आज 15 सितंबर 2024 को मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए दिन औसत रहने वाला है. यहां से जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का राशिफल
मेष राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा
मेष- मेष- मेष राशि के जातकों को 15 सितंबर 2024 को रोग-शोक से छुटकारा मिलेगा,सुख-सुविधा के साधन बनेंगे.व्यापारिक यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी,पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.विपरीत स्थितियों में सुधार होगा,प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा.
Weekly Horoscope 15 to 21 September 2024 Upay: मेष से लेकर मीन राशि वाले जातक करें ये उपाय
वृष राशि वालों को जटिल समस्या का समाधान मिलेगा
वृष- वृषभ राशि के जातकों को 15 सितंबर 2024 को परिश्रम प्रयत्न से जटिल समस्या का समाधान मिलेगा,कर्मक्षेत्र में अनुकूल वातावरण,सोचा हुआ काम पूरा होगा,मान-यश-प्रतिष्ठा-उपहार-पुरस्कार की प्राप्ति.लाभकारी वातावरण की शुरूआत है,नये काम में लाभ मिलेगा.
मिथुन राशि वालों को शुभ संदेश प्राप्त होगा
मिथुन-मिथुन राशि के जातकों को 15 सितंबर 2024 को रोजी-रोजगार में सफलता मिलेगी. प्रभावशाली व्यक्तियों से सहयोग भी मिलेगा.मन प्रसन्न रहेगा.सदभावनाएं एवं शुभ संदेश प्राप्त होगा,उद्योग-व्यापार में सफलता, गृहोपयोगी वस्तुओं का संचय करेंगे.
कर्क राशि वालों का पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा
कर्क-कर्क राशि के जातकों का 15 सितंबर 2024 को विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास होगा,परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी,वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा,नये-नये लोगों से जान-पहचान होगी जो आगे चलकर लाभप्रद सिद्ध होगा.पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा.
सिंह राशि वालों को विपरीत परिस्थितियों में सुधार देखने को मिलेगा
सिंह-सिंह राशि के जातकों का 15 सितंबर 2024 को कठिन परिश्रम-प्रयत्न से आजीविका के क्षेत्र में सफलता,आत्मबल एवं कर्मबल में वृद्धि होगी,विपरीत परिस्थितियों में सुधार,विगड़ा काम बनेगा,व्यवसाय में आशातीत लाभ,सपरिवार भ्रमण-मनोरंजन के साधन बनेंगे.
कन्या राशि वालों के धनागम के अवसर बढ़ेगें
कन्या-कन्या राशि के जातकों का 15 सितंबर 2024 को नौकरी-व्यापार की स्थिति में सुधार होगा. साथ ही नई आशाओं का उदय होगा,धैर्य व साहस से सभी कार्य पूरे होंगे,धनागम के अवसर बढ़ेगें,नौकरी में उल्लास, दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा,स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
तुला राशि वालों को विविध समस्याओं का समाधान मिलेगा
तुला-तुला राशि के जातकों की 15 सितंबर 2024 को परिस्थितियों में सुधार देखने को मिलेगा. नौकरी में बदलाव होने की संभावना नजर आ रही है. विविध समस्याओं का समाधान,परिश्रम से इच्छित सफलता की ओर अग्रसर रहेंगे.आर्थिक संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे.
वृश्चिक राशि वालों के मित्र-कुटुम्बियों का सहयोग मिलेगा
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों को 15 सितंबर को स्वास्थ्य में सतर्कता आवश्यक है,राजनीतिक सम्पर्क प्रभाव बढ़ेगा,चिन्तित मनोरथ की सिद्धि होगी,नौकरी में शुभ परिवर्तन,आर्थिक लाभ,सम्मान-स्वाभिमान की रक्षा,मित्र-कुटुम्बियों का सहयोग.
धनु राशि वालों की रूके कामों में प्रगति होगी
धनु-धनु राशि के जातकों में 15 सितंबर को आत्मविश्वास की वृद्धि होगी. रूके कामों में प्रगति होगी,सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तियों के लिए कुछ कर दिखाने का पर्याप्त अवसर मिलेगा,किसी बृहद योजना को साकार करने में कई लोगों का साथ मिलेगा.धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी.
मकर राशि वालों के विरोधियों पर विजय होगी
मकर- आज 15 सितंबर 2024 को मकर राशि के जातकों की आजीविका संबंधी चिंता दूर होगी,साहसिक कार्य में सफलता,संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति, पारिवारिक सुख-साधनों में वृद्धि,विरोधियों पर विजय,सामाजिक-राजनीतिक सम्पर्क-प्रभाव का लाभ मिलेगा.
कुंभ राशि वालों की आमदनी से खर्च अधिक होगा
कुंभ-कुंभ राशि के जातकों का 15 सितंबर के लाभकारी प्रयास सफल होंगे,स्वजन-मित्रों का सहयोग, स्वाभिमान और स्वावलम्बन बढ़ेगा,आमदनी में वृद्धि होगी,नया परिचय का क्षेत्र बढ़ेगा,घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण,आमदनी से खर्च अधिक होगा.
मीन राशि वालों को परिश्रम का फल मिलेगा
मीन-मीन राशि के जातकों को चिन्तनीय वातावरण से मुक्ति मिलेगी,परिश्रम का फल मिलेगा, कर्मक्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा,आपके धैर्य,गम्भीरता एवं सहनशीलता से परिवार में महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










