Weekly Horoscope 15 to 21 September 2024 Upay: मेष से लेकर मीन राशि वाले जातक करें ये उपाय
Weekly Horoscope 15 to 21 September 2024 Upay
Weekly Horoscope 15 to 21 September 2024: हम यहां बता रहे हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों को आने वाले हफ्ते में क्या उपाय करना चाहिए. जानें कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह. यहां जानें सितंबर माह के तीसरे सप्ताह राशियों का साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope 15 to 21 September 2024 Upay: सितंबर माह के तीसरे सप्ताह की शुरूआत हो चुकी है. मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए इस सप्ताह अपने जीवन में सुधार करने के लिए क्या उपाय करना चाहिए, यहां से जानें मेष से लेकर मीन राशि वाले जातकों को इस सप्ताह अपने जीवन में सुधार लाने के लिए क्या कुछ उपाय करना चाहिए
मेष साप्ताहिक राशिफल उपाय
मेष राशि वाले जातकों के लिए आने वाला हफ्ता मानसिक तनाव से मुक्ति देगा. जीवन में सुधार लाने और बेहतर बनाने के लिए शनिवार के दिन राहु ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें.
वृष साप्ताहिक राशिफल उपाय
वृष राशि वाले जातक इस सप्ताह दिमाग और सोच पर नियंत्रण रखें. प्रतिदिन प्राचीन ग्रन्थ ललिता सहस्रनाम का जाप करें, इससे फायदा होगा.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल उपाय
मिथुन राशि के जातक हर प्रकार के तनाव से खुद को दूर रखने में सफल होने वाले हैं. प्रतिदिन 41 बार “ओम महा विष्णवे नमः” का जाप करने से लाभ मिलेगा.
कर्क साप्ताहिक राशिफल उपाय
कर्क राशि के जातकों को धन और आर्थिक फैसला लेते समय, बहुत सोच-समझकर चलने की जरुरत है. सोमवार को किसी वृद्ध महिला को भोजन दान करने से फायदा मिल सकता है,
सिंह साप्ताहिक राशिफल उपाय
सिंह राशि के जातक मर्यादित भाषा का प्रयोग करें, नहीं तो आपकी छवि की नुकसान हो सकता है. प्रतिदिन 19 बार “ॐ आदित्याय नमः” का जाप करने से लाभ मिलेगा.
कन्या साप्ताहिक राशिफल उपाय
कन्या राशि के जातकों बेहतर स्वास्थ्य की ओर अपने प्रयास करें. प्रतिदिन 11 बार “ओम नमो नारायण” का जाप करें, इससे फायदा मिलेगा.
तुला साप्ताहिक राशिफल उपाय
तुला राशि के लोगों को अच्छा धन कमाने के अवसर मिल सकते हैं. इस राशि के जातकों को प्रतिदिन ललिता सहस्रनाम का जाप करने ले शुभफल मिल सकता है.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल उपाय
वृश्चिक राशि के जातक निर्णय को लेते समय जल्दबाज़ी न करें. इस राशि के लोग प्रतिदिन 27 बार “ॐ भौमाय नमः” का जाप करें.
धनु साप्ताहिक राशिफल उपाय
धनु राशि के लोग शारीरिक समस्याओं से निजात पा सकते हैं. गुरुवार को वृद्ध ब्राह्मणों को भोजन दान करने से फायदा मिलेगा.
मकर साप्ताहिक राशिफल उपाय
मकर राशि के जातकों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है. इस राशि के लोग प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाभ होगा.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल उपाय
कुंभ राशि के जातकों में रचनात्मक विचारों की वृद्धि होगी. प्रतिदिन 11 बार “ॐ हनुमते नमः” का जाप करने से फायदा होगा.
मीन साप्ताहिक राशिफल उपाय
मीन राशि के जातक सप्ताह धन की कमी से परेशान रह सकते हैं. गुरुवार को वृद्ध ब्राह्मण को भोजन दान करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










