मकर राशि वालों को विरोधियों पर विजय हासिल होगी, जानें आज 15 फरवरी 2025 का राशिफल

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 15 February 2025

Aaj Ka Rashifal 15 february 2025: आज तारीख है 15 फरवरी 2025 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, दैवज्ञ ज्‍योतिषी डॉ एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 15 february 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..

मेष- मेष- महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति होगी, आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा, व्यापार में वृद्धि देखने को मिलेगी. चारों ओर खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा.

यहां देखें 16 से 22 फरवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल

वृष- निर्धारित कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे, भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, उद्योग में सफलता प्राप्त होगी. अधिकांश समय आनंद और मनोरंजन में व्यतीत होगा.

मिथुन- रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी, निर्माण कार्य में प्रगति होगी. धन लाभ के अवसर उत्पन्न होंगे, नए व्यवसाय की शुरुआत संभव है.

कर्क- नए लोगों से संपर्क स्थापित होगा, शुभ समाचार प्राप्त होगा. गृह, भूमि और वाहन का सुख मिलेगा, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा होगी.

सिंह- सामाजिक और सामयिक विकास होगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी. मानसिक शक्तियों में वृद्धि होगी, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा.

कन्या- धन के आगमन के अवसर बढ़ेंगे, अवसरों का लाभ उठाना चाहिए, परिवार में मांगलिक कार्य होंगे. रिश्तेदारों का आवागमन बना रहेगा.

तुला- कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम और संघर्ष करना पड़ेगा, आर्थिक समस्याएं हल होंगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा, नए वाहन खरीदने का अवसर बनेगा.

वृश्चिक- रोजगार में सकारात्मक बदलाव आएगा, आर्थिक लाभ प्राप्त होगा, सम्मान और आत्म-सम्मान की रक्षा होगी, और मित्रों तथा परिवार का सहयोग मिलेगा.

धनु- किसी महत्वपूर्ण परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा करने में कई व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा. आर्थिक लाभ होगा और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी.

मकर- साहसिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी, विरोधियों पर विजय हासिल होगी, और सामाजिक-राजनीतिक संबंधों का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा.

कुंभ- परिस्थितियों में सुधार होगा, व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होगा, और परिवार के साथ यात्रा और मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे.

मीन- आत्म-सम्मान और आत्मनिर्भरता में वृद्धि होगी, नए संबंधों का विस्तार होगा, और घर में सुख-शांति का माहौल बनेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola