Aaj Ka Rashifal 1 July 2024: आज का दिन इन राशि वालों के लिए कष्टकारी, इनके लिए रहेगा शुभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल 1 जुलाई 2024
Aaj Ka Rashifal 1 July 2024: आज का दिन आपके लिए कष्टकारी रहेगा या शुभ. आज आपको किन जगहों पर सतर्क रहने की जरूरत होगी. आज पूरा दिन कैसा बीतेगा. यह सबकुछ जानने के लिए पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 1 July 2024 मेष राशि- आज का दिन व्यावसायियों के लिए लाभदायी है. परिवार का आनंददायी वातावरण आपके मन को प्रफुल्लित करेगा. शारीरिक स्वास्थ्य में वृद्धि होगी. आपको सहयोगियों का अच्छा सहयोग मिलेगा.सामाजिक क्षेत्र में आपको यशकीर्ति मिलेगी.व्यापार में भागीदारों के साथ आप के सम्बंध प्रेमभरे रहेंगे.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: गुलाबी
वृषभ राशि – आज बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहें. विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है. मन में चिंता बनी रहेगी.पेट सम्बंधित रोग से भी मन चिंतित रहेगा,परंतु मध्याहन के बाद आपको राहत का अनुभव होगा. आप के कार्य की प्रशंसा होगी,जिससे आप को आनंद प्राप्त होगा.
शुभ अंक:2
शुभ रंग:नीला
मिथुन राशि – आज आप में स्फूर्ति का अभाव रहेगा. पारिवारिक सदस्यों के बीच में कलह होने की भी संभावना है. आकस्मिक धन के खर्च की संभावना रहेगी. उग्रतापूर्ण बौद्धिक चर्चा में भाग न लें.मायके से आप को अच्छे समाचार मिलेंगे.जीवनसाथी के साथ आज सम्बंधो में निकटता आएगी.
शुभ अंक:3
शुभ रंग:पीला
कर्क राशि – आज किसी भी कार्य को बिना सोचे समझे न करें.स्वजनों के साथ हुई भेंट से आनंद मिलेगा.प्रतिस्पर्धीयों के सामने बलपूर्वक टिके रहें.मध्याहन के बाद कुछ प्रतिकूलता रहेगी.शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें.आर्थिक नुकसान होने की संभावना है.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग:सफ़ेद
सिंह राशि- आज बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होने से चर्चा में भाग ले सकते हैं परंतु वाद-विवाद को टालने की कोशिश करें.पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा.आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है.भाईयों से लाभ होगा.आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धि प्राप्त होगी.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: गुलाबी
कन्या राशि- आज के दिन आपकी वाणी के प्रभाव से आपको लाभ होगा.इससे अन्य लोगों के साथ आपके सम्बन्धों में प्रेम की भी वृद्धि होगी.व्यावसायिक क्षेत्र में भी आप को लाभ होगा. पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा.विदेश में व्यापार में सफलता मिलेगी.
शुभ अंक:6
शुभ रंग:नीला
तुला राशि – आज क्रोध को वश में रखकर स्वभाव को मृदु बनाए रखें.वाणी पर संयम रखने से वातावरण को शांत रखने में आप सफल हो सकते हैं.खर्च की मात्रा अधिक रहेगी.शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है.परंतु मध्याहन के बाद आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा.
शुभ अंक:7
शुभ रंग: सफ़ेद
Also Read: Shadi ke Upay: अगर शादी के नहीं बन रहे योग, तो अजमाए यह 3 उपाय, होगी होगी चट मंगनी पट ब्याह
वृश्चिक राशि- आज के दिन आय और व्यापार में वृद्धि के योग हैं.घर पर आपका समय काफी आनंदपूर्वक बितेगा परंतु मध्याहन के बाद आप के स्वभाव में क्रोध और उग्रता बढ़ेगी,इसलिए किसी के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार न करें.मित्रों के साथ अनबन होने से मानसिक रूप से आप अस्वस्थ हो सकते हैं.
शुभ अंक:4
शुभ रंग:गुलाबी
धनु राशि – आज आपकी कार्य की योजनाएँ अच्छी तरह से संपन्न होगी.व्यवसायिक रूप से भी सफलता प्राप्त होगी. कार्यालय में वातावरण अनुकूल रहेगा. परिश्रम के अनुसार पद में भी उन्नति होगी. परिवार में भी आनंद-उल्लास बना रहेगा. आज धन लाभ के भी योग है.संतान से सम्बंधित शुभ समाचार मिलेंगे.
शुभ अंक:9
शुभ रंग:पीला
मकर राशि – आज धार्मिक यात्रा कर सकते हैं.परिवारजनों में आनंद-उल्लास का वातावरण बना रहेगा.व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ बेहतर करने की अनुभूति होगी.उच्च अधिकारियों को भी आप के कार्य से प्रसन्नता होगी.धन के साथ-साथ मान-सम्मान की भी वृद्धि होगी.
शुभ अंक:7
शुभ रंग:आसमानी
कुंभ राशि – आज किसी नए कार्य की शुरुवात न करे.अपनी वाणी पर संयम रखने से आप किसी के साथ उग्र चर्चा अथवा मनमुटाव को टालने में सफल होंगे. मध्याहन के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा.भाई- बहनों से लाभ होने की भी संभावना है.आर्थिक लाभ होगा.
शुभ अंक:2
शुभ रंग:नीला
मीन राशि- आज व्यापार में भागीदारी से आपको लाभ होगा.किसी मनोरंजन स्थल पर परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं.मध्याहन के बाद नए कार्य का प्रारंभ न करें.प्रवास को टाले.क्रोध पर संयम बरतें.परिवारजनों से साथ तकरार हो सकती है.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग:पीला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




