ePaper

आज का मिथुन राशिफल 19 मार्च 2024: आज अपने रिश्ते को शादी में बदलने की सोच सकते हैं

Updated at : 19 Mar 2024 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
आज का मिथुन राशिफल 19 मार्च 2024: आज अपने रिश्ते को शादी में बदलने की सोच सकते हैं

आज का मिथुन राशिफल 19 मार्च 2024

Today horoscope आज का मिथुन राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 19 मार्च 2024 horoscope in hindi: मिथुन राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

विज्ञापन

मिथुन- आज आपका दिन सामान्य रहेगा. आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे. आप बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे. सफर पर अपने किसी खास दोस्त को साथ ले जाएंगे. ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. लोग आपसे कुछ सीखने की कोशिश करेंगे. बिजनेस से संबंधित मीटिंग के लिए दूसरे शहर जाना पड़ेगा. बढ़ते खर्चों को नियंत्रित करने का प्लान बनाएंगे.
लव राशिफल- आज अपने रिश्ते को शादी में बदलने की सोच सकते हैं. लव लाइफ को लेकर ठंडापन रहेगा लेकिन साथी के साथ दिल की बातें शेयर करेंगे.

हेल्थ राशिफल- आप किसी शारीरिक बीमारी से पीड़ित हो सकती हैं. इसलिए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें. अपने पूरे शरीर की जांच के लिए डॉक्टर के पास जाएं. छोटी से छोटी बात को भी नजरअंदाज न करें. आप आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़ सकती हैं या जिम जा सकती हैं.
शुभ अंक—6
शुभ रंग— आसमानी

मिथुन राशिफल वालों के लिए आर्थिक राशिफल
मिथुन राशि के लोगों को आज सावधान होकर अपने कार्य पूर्ण करने की जरूरत है. आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और कार्य सफल होंगे. ऑफिस में किसी प्रकार के विवाद में शामिल होने से बचें और सिर्फ अपने काम पर ध्‍यान दें. आपकी किसी बात से आपकी माता को कष्ट हो सकता है.

मंगलवार को करें ये उपाय

अगर आप अपने कामों की गति को बनाये रखना चाहते हैं या अपने किसी खास काम की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन एक सफेद कोरा कागज और केसरीया सिन्दूर लें. अब उस सिन्दूर में थोड़ा-सा चमेली का तेल मिलाकर, उससे सफेद कोरे कागज पर भगवान राम का नाम लिखें. राम, राम, राम इस प्रकार 11 बार ‘राम’ नाम लिखना है. लिखने के बाद उस कागज को अच्छे से सुखा लें और सूखने के बाद उस कागज को मोड़कर अपने पर्स में रख लें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola