आज का मेष राशिफल 18 मार्च 2024: अनुभव के आधार पर अनुकूल स्थिति रहेगी

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

आज का मेष राशिफल 18 मार्च 2024

Today horoscope आज का मेष राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 18 मार्च 2024 horoscope in hindi : मेष राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

मेष– आज आप अपनी ज़िम्मेदारियों के प्रति आलसी होने से भविष्य में आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा. परिवार के साथ बिताया गया समय अपेक्षा से अधिक आनंदमय होगा. सामाजिक रूप से आप सक्रिय रहेंगे. अविवाहित है तो आप शादी करने पर विचार कर सकते हैं. व्यापार में अनुभव के आधार पर अनुकूल स्थिति रहेगी. किसी से उधार लिए गए पैसों को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं. आप शारीरिक थकावट का अनुभव करेंगे.
लव राशिफल- प्रेम-मोहब्बत को लेकर दिन मिला-जुला सा कहा जाएगा. आप चाहते हैं कि संबंध आपके मनोनुकूल बने तब आपको कुछ रोमांचक करने की जरूरत है. कुछ बातें ऐसी होनी चाहिए जो प्रेरणा से भरी हों, जिन्हे सुनकर सामने वाला उत्साह से भर जाए.
हेल्थ राशिफल- इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. सप्ताह का पहला भाग सर्जरी के लिए अच्छा है. आप बीमारियों से भी उबर सकती हैं. जो लोग गर्भवती हैं, उन्हें साहसिक गतिविधियों से बचना चाहिए. जंक फूड और शराब से दूर रहना चाहिए. मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए जिम या योग कक्षा में जाना शुरू करें.
शुभ अंक—9
शुभ रंग—नीला
मेष राशिफल वालों का आर्थिक राशिफल
मेष राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आपको ऑफिस में सम्‍मान की प्राप्ति होगी और आपके काम को पहचान मिलेगी. आज आपको पैसों के मामले में किसी प्रकार का रिस्‍क लेने से बचने की जरूरत है. पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे.
सोमवार के दिन करें ये उपाय
अगर आपके परिवार में हमेशा कलह की स्थिति बनी रहती है, तो समोवार के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद विधिवत भगवान शिव की पूजा-उपासना करें. इसके पश्चात, आसपास में स्थित शीशम के पेड़ को हाथ जोड़कर कुछ देर तक प्रणाम करें. इस समय परिवार के कुशल मंगल की कामना करें. ऐसा करने से परिवार में उपस्थित कलह की स्थिति दूर हो जाती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola