मेष राशिफल 10 फरवरी 2026: आज का दिन होगा बेहद स्पेशल, पार्टनर संग खत्म होंगे सारे पुराने मतभेद

आज का मेष राशिफल 10 फरवरी 2026
Aaj Ka Mesh Rashifal 10 Febuary 2026: आज 10 फरवरी 2026, दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. सूर्य और मंगल मकर राशि में बैठकर आपको अनुशासन और काम के प्रति जुनून देंगे. चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं, जो भावनाओं को गहरा और थोड़ा रहस्यमयी बनाएंगे. बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में एक साथ हैं, जो टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया और नए आइडियाज के लिए बहुत प्रभावी हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में अपनी उपस्थिति से प्रभाव डाल रहे हैं.
Aaj Ka Mesh Rashifal 10 Febuary 2026: मेष राशि (Aries)- मकर के मंगल आपको एक्शन मोड में रखेंगे और वृश्चिक का चंद्रमा धन लाभ के गुप्त रास्ते खोलेगा. आज का दिन आपके लिए काफी स्पेशल है. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. अपनी आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए आप कुछ पैसा निवेश या खर्च कर सकते हैं, जो भविष्य में बड़ा प्रॉफिट देगा. घर की पुरानी टेंशन आज खत्म होगी.
करियर-बिजनेस: मकर के मंगल और सूर्य आपके दशम भाव को सक्रिय कर रहे हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी. वृश्चिक का चंद्रमा अष्टम भाव में होकर अचानक धन लाभ के गुप्त रास्ते खोलेगा. यदि आप इंश्योरेंस, रिसर्च या इन्हेरिटेंस से जुड़े हैं, तो आज बड़ा आर्थिक लाभ संभव है. बिजनेस में निवेश करना भविष्य के लिए ‘मास्टरस्ट्रोक’ साबित होगा.
लव लाइफ: आज आप थोड़े रहस्यमयी रहेंगे, जो पार्टनर के मन में उत्सुकता जगाएगा. वृश्चिक के चंद्रमा के प्रभाव से प्रेम संबंधों में तीव्रता बढ़ेगी. पार्टनर के साथ गहरी और इमोशनल बातचीत होगी जिससे पुराने मतभेद खत्म होंगे और विश्वास की नई नींव पड़ेगी.
हेल्थ: मंगल की अधिक ऊर्जा के कारण आप जोश में रहेंगे, लेकिन पेट और रक्त से जुड़ी समस्याओं के प्रति सचेत रहें. आज जंक फूड से पूरी तरह दूरी बना लें, वरना पाचन तंत्र गड़बड़ हो सकता है. शारीरिक स्फूर्ति बनाए रखने के लिए योग और सुबह की सैर को प्राथमिकता दें.
सावधानी: अपनी वित्तीय योजनाएं गुप्त रखें, नजर लगने की संभावना है.
उपाय: हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और सुंदरकांड का पाठ करें.
शुभ अंक- 5.
शुभ रंग- नीला
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +101 86201020581
Also Read:- पंचांग 10 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की अष्टमी उपरांत नवमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल
Also Read:- 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों की ये बातें आपको कर देंगी हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




