मेष राशिफल 6 फरवरी 2026: शुक्र खोलेंगे तरक्की के द्वार, बिजनेस में होगा बड़ा लाभ

Author : Neha Kumari Published by : Ranjan Kumar Updated At : 06 Feb 2026 5:17 AM

विज्ञापन

आज 6 फरवरी 2026 का मेष राशिफल

Aaj Ka Mesh Rashifal 06 Febuary 2026: आज 06 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. आज ग्रहों की स्थिति बहुत ही विशेष है. सूर्य और मंगल मकर राशि में बैठकर युवाओं को करियर के प्रति जुनूनी बना रहे हैं. बुध, शुक्र और राहु की कुंभ राशि में युति सोशल मीडिया, लव लाइफ और नई तकनीक में रुचि बढ़ाएगी. चंद्रमा कन्या राशि में होने से काम में बारीकी आएगी. गुरु मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Mesh Rashifal 06 Febuary 2026: मेष राशि वाले जातकों के लिए 6 फरवरी का दिन बेहद शुभ रहेगा. मकर के मंगल और सूर्य आपके बिजनेस माइंड को तेज करेंगे और शुक्र की स्थिति रिश्तों में बातचीत बढ़ाएगी. व्यापार या स्टार्टअप कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन शानदार है. आपकी प्लानिंग सफल होगी. घर में किसी के विवाह की चर्चा हो सकती है, लेकिन कोई भी वादा करने से पहले घर के बड़े सदस्यों से राय मशवरा जरूर कर लें.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: मकर राशि में बैठे मंगल और सूर्य आपके दसवें भाव को ऊर्जा दे रहे हैं, जिससे व्यापार या स्टार्टअप में आपकी निर्णय लेने की क्षमता अद्भुत रहेगी. आज आपकी कोई पुरानी बिजनेस प्लानिंग सफल होगी और बड़े क्लाइंट्स से संपर्क बनेगा. कुंभ के शुक्र आपकी नेटवर्किंग को मजबूत करेंगे, जिससे करियर में नए द्वार खुलेंगे.

लव लाइफ: शुक्र और बुध की स्थिति आपके संवाद में आकर्षण पैदा करेगी, जिससे पार्टनर के साथ चल रही अनबन खत्म होगी. घर में विवाह की चर्चा छिड़ सकती है, लेकिन राहु के प्रभाव के कारण किसी भी बाहरी व्यक्ति की बातों में आकर अपने पार्टनर पर शक न करें.

हेल्थ: सूर्य और मंगल की गर्मी आपको पित्त और सिरदर्द की समस्या दे सकती है, इसलिए पर्याप्त पानी पिएं. शारीरिक ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, लेकिन शाम होते-होते मानसिक थकान महसूस हो सकती है. इसके लिए योग या ध्यान का सहारा लेना आज आपके लिए अनिवार्य है.

सावधानी: किसी भी वादे को करने से पहले घर के बड़ों की सलाह जरूर लें.

उपाय: शुक्रवार के दिन मंदिर में सफेद मिठाई का दान करें.

शुभ अंक- 6.
शुभ रंग- जामुनी

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- आज का पंचांग 06 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read:– शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये 5 चीजें, जानें क्यों है वर्जित

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola