मीन राशिफल 13 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा शानदार, मान-सम्मान में बृद्धि के योग

Edited by Ranjan Kumar
Updated:
विज्ञापन

आज का मीन राशिफल 13 फरवरी 2026

Aaj Ka Meen Rashifal 13 Febuary 2026: आज 13 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है, जिसे विजया एकादशी भी कहा जाता है. आज ग्रहों का अद्भुत तालमेल युवाओं के लिए नए अवसर खोल रहा है. ग्रहों के इस महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन का आपके जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? जाननें के लिए पढ़ें आज का राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Meen Rashifal 13 Febuary 2026: मकर राशि में सूर्य और मंगल की युति आपको अनुशासित और साहसी बनाएगी. कुंभ राशि में बुध, शुक्र और राहु का जमावड़ा सोशल मीडिया, रोमांस और करियर में कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा. चंद्रमा आज धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे. गुरु मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं. आइए जानते हैं, पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का मीन राशिफल.

आज अक राशिफल.

मीन (Pisces)- शनि की उपस्थिति और गुरु की दृष्टि आपको सोशल सर्कल में पॉपुलर बनाएगी. सोशल लाइफ और नेटवर्किंग के लिए दिन बहुत अच्छा है. आप किसी बड़े इवेंट या गेट-टुगेदर में शामिल हो सकते हैं जहां नए और प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान होगी. ऑफिस में आपकी मीठी वाणी और बातचीत का तरीका सबका दिल जीत लेगा.

करियर-बिजनेस: शनि और गुरु की शुभ स्थिति आपको सोशल सर्कल में बहुत पॉपुलर बनाएगी. नेटवर्किंग के लिए आज का दिन बेस्ट है, जहाँ आपकी नए और प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान होगी. ऑफिस में आपकी मीठी वाणी और बातचीत का तरीका सबका दिल जीत लेगा, जिससे आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.

लव लाइफ: आज आपकी लव लाइफ में बहुत शांति और सुकून रहेगा. पार्टनर के साथ भविष्य की प्लानिंग करने के लिए दिन अच्छा है. आप दोनों मिलकर किसी बड़े गेट-टुगेदर या इवेंट में शामिल हो सकते हैं. सिंगल युवाओं को आज किसी पुराने दोस्त की तरफ से कोई प्रपोजल मिलने की संभावना है.

हेल्थ: आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत सक्रिय रहेंगे. शनि के प्रभाव से पुरानी बीमारियों में सुधार होगा. हालांकि, गले में हल्की खराश हो सकती है, इसलिए गुनगुने पानी का सेवन करें. अपनी डेली रूटीन में प्राणायाम को शामिल करें, इससे आपकी पॉजिटिविटी और एकाग्रता बढ़ेगी.

सावधानी: सोशल नेटवर्किंग के चक्कर में अपने जरूरी काम और डेडलाइन को न भूलें.

उपाय: शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं और पीपल के नीचे दीया जलाएं.

शुभ अंक- 7.
शुभ रंग- नीला

Also Read:- पंचांग 13 फरवरी 2026: आज है विजया एकादशी, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम

Also Read:- विजया एकादशी पर किन चीजों का दान करना होता है शुभ?

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola