मकर राशिफल 12 फरवरी 2026: आज कार्यक्षेत्र में बढ़ेगी जिम्मेदारी, सेहत का रखें विशेष ध्यान

आज का मकर राशिफल 12 फरवरी 2026
Aaj Ka Makar Rashifal 12 Febuary 2026: आज 12 फरवरी 2026, दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का प्रभाव रहेगा. सूर्य और मंगल मकर राशि में बैठकर आपके भीतर कुछ बड़ा करने का जुनून पैदा कर रहे हैं. बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में एक साथ हैं, जो नए आइडियाज और सोशल नेटवर्किंग के लिए बहुत प्रभावी हैं. चंद्रमा आज वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे मन में सकारात्मक विचार आएंगे. गुरु मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.
Aaj Ka Makar Rashifal 12 Febuary 2026: मकर (Capricorn)- आपकी राशि में सूर्य-मंगल की युति आपको ‘स्ट्रेस’ दे सकती है, दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें. आज कार्यक्षेत्र में किसी कलीग या बाहरी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, वरना आप मुसीबत में पड़ सकते हैं. मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. दूसरों की शर्तों पर काम करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए अपनी शर्तें खुद तय करें.
करियर-बिजनेस: आपकी राशि में सूर्य-मंगल की युति आपको थोड़ा चिड़चिड़ा और स्ट्रेसफुल बना सकती है. आज कार्यक्षेत्र में किसी कलीग या बाहरी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, वरना आप मुसीबत में पड़ सकते हैं. बिजनेस में अपनी शर्तें खुद तय करें, दूसरों की शर्तों पर काम करना नुकसानदायक हो सकता है.
लव लाइफ: काम के तनाव का असर लव लाइफ पर भी पड़ सकता है. पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है. खुद को शांत रखें और पार्टनर की स्थिति को भी समझने की कोशिश करें. शाम को पार्टनर के साथ किसी शांत जगह पर टहलने जाना आपके रिश्ते के तनाव को कम कर देगा.
हेल्थ: आज मानसिक तनाव और सिरदर्द की समस्या आपको परेशान कर सकती है. मंगल की वजह से ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव आ सकता है, इसलिए ज्यादा गुस्सा न करें. भरपूर पानी पिएं और रात को हल्का भोजन करें. सोने से पहले थोड़ा मेडिटेशन करना आपके लिए बहुत जरूरी है.
सावधानी: किसी अजनबी के साथ अपनी बिजनेस सीक्रेट शेयर न करें.
उपाय: शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं.
शुभ अंक-2.
शुभ रंग- सफ़ेद
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- पंचांग 12 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की दशमी उपरांत एकादशी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




