Aaj Ka Love Rashifal, 7 दिसंबर 2022: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Dec 2022 9:45 AM
Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
पार्टनर के साथ डेटिंग पर जा सकते हैं. लव पार्टनर के साथ डांस करने का मौका मिलेगा. जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करने वाले हैं.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आप एक समझदार व्यक्ति हैं लेकिन आपके प्रेमी के साथ आपकी आज लड़ाई हो सकती हैं. विनम्र और दोस्ताना रवैया रखें.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
पुराने दोस्त के साथ रोमांस करने वाले हैं. लव लाइफ में पार्टनर से अनबन हो सकता है. अविवाहित जातक शादी के बंधन में बंध सकते हैं. शादीशुदा लाइफ में आपसी तनाव बढ़ने वाला है.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
अनावश्यक गलतफहमी से बचने के लिए, अपनी भावनाओं को अपने प्रियजनों को व्यक्त करें. अपने प्रेमी के कान में कहे गए कुछ विनम्र शब्द आज आपके जीवन में खुशी ला सकते हैं.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
कुंवारे लोग पार्टनर की तलाश पूरी कर सकते हैं. लव पार्टनर से किसी खास बात को लेकर उलझ सकते हैं. जीवनसाथी की किसी बात पर नाराज हो सकते हैं. प्रेम विवाह के लिए सितारे साथ देने वाले हैं.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
खुशी और संतुष्टि का समय दोस्ती या नए रिश्ते की शुरुआत होगी. आपके रोमांटिक विचारों को आपके प्रेमी द्वारा पसंद नहीं किया जाएगा. आपका मित्र प्रेम संबंध बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज लव पार्टनर को कुछ अच्छा गिफ्ट दे सकते हैं. दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर चिंता रहेगी. अविवाहित जातकों को लव पार्टनर की तलाश पूरी होगी. वैवाहिक जीवन में घरेलू कामों को लेकर पार्टनर से विवाद होगा.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
पति-पत्नी के बीच अच्छी समझ से विवाह को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी. प्रेमी के साथ प्रेम भरे शब्द सभी गलतफहमी दूर कर देंगे. अपने साथी पर दबाव नहीं डालिये अन्यथा आपके दिलों में दूरियां आ जायेगी.

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
नए पार्टनर की तलाश पूरी कर सकते हैं. प्रेमिका की अपेक्षाओं पर खड़े उतारने वाले हैं. शादीशुदा लाइफ अच्छी चलेगी. प्रेमी की किसी बात पर रिएक्ट कर सकते हैं, जो नुकसानदेह साबित होगा.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
कोई आपके संबंध में कमियों को इंगित कर सकता है. विश्वास ही एकमात्र समाधान है, समस्याओं से बाहर निकलने के लिए. शादीशुदा ज़िन्दगी के नज़रिए से यह थोड़ा मुश्किल वक़्त है.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
नए प्रेम संबंधों को बनाने का समय आ गया है. शादी के लिए योजना बनाने का सही समय. मूड स्विंग बहुत अधिक हैं उन्हें कंट्रोल करे. अपनी क्षमता से अपने प्रेमी को प्रभावित करें दिन अच्छा कटेगा.

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
शादी समारोह में किसी अजनबी से प्यार हो सकता है. प्रेमिका की बात बुरी लग सकती है. वैवाहिक जीवन में किसी बात पर बहस हो सकती है. लव पार्टनर से अचनक ब्रेक हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










