आज का कुंभ राशिफल 15 मार्च 2024: राजनीतिक गतिविधियों से आज आपको लाभ मिलेगा
आज का कुंभ राशिफल 15 मार्च 2024
Today horoscope आज का कुंभ राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 15 मार्च 2024 horoscope in hindi: कुंभ राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…
कुंभ- आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी से भरा रहेगा. आज आप कुछ ऐसी समस्याओं के लिए परेशान रहेंगे, जो बेफिजूल की होंगी. राजनीतिक गतिविधियों से आज आपको लाभ मिलेगा. यदि आप किसी अनुभवी व्यक्ति से कोई सलाह लेकर कार्य करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है. यदि ऐसा हो, तो खानपान में सावधानी बरतें. आज आपने साझेदारी में यदि किसी व्यापार को करना हो, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा.
लव राशिफल- लव लाइफ में तनाव से मुक्ति मिलेगी. प्रेम का मार्ग खुलेगा. पार्टनर अपनी अदाओं से आपको रिझाने में कामयाब रहेंगे. स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी. आज दिल की बात करने का अच्छा मौका है.
हेल्थ राशिफल- जैसे-जैसे आप आंतरिक जुनून का पता लगाती हैं, आपके बाहरी आवरण पर भी ध्यान देने की आवश्यकता होती है. अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें. स्वयं की देखभाल को प्राथमिकता दें. एक नई व्यायाम व्यवस्था या विषहरण प्रक्रिया से सभी को अवगत कराएं. अधिक नींद लें. अपने आहार में सुधार करें. उत्साह वापस आ जाएगा. वेलनेस शरीर और मन दोनों को संरेखित करने से आता है.
शुभ अंक—2
शुभ रंग— लाल
कुंभ राशि वालों के लिए आर्थिक राशिफल
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन और सम्मान से भरा होगा और आपको किस्मत का साथ मिलेगा. बड़ी मात्रा में धन हाथ में आने से संतोष होगा. दिन के उत्तरार्ध में पिछले चार दिनों से चले आ रहे विवाद का अंत होगा.
शुक्रवार के दिन करें ये उपाय
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर की तिजोरियां हमेशा धन से भरी रहें और आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, तो इसके लिये शुक्रवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद एक कटोरी में थोड़ी-सी हल्दी लेनी चाहिए और उसे पानी की सहायता से घोलना चाहिए. अब इस हल्दी से अपने घर के बाहर मेन गेट के दोनों तरफ पहले जमीन पर छोटे-छोटे पैर के चिन्ह बनाएं. फिर गेट के दोनों तरफ दिवार पर एक-एक स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं और देवी लक्ष्मी का ध्यान करें शुक्रवार के दिन ये उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा से आपकी तिजोरियां हमेशा धन से भरी रहेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










