कुंभ राशिफल 10 फरवरी 2026: ग्रहों का त्रिग्रही' योग बिगाड़ सकता है प्रेम और आर्थिक स्थिति, रहें सतर्क

Edited by Ranjan Kumar
Updated:
विज्ञापन

आज का कुंभ राशिफल 10 फरवरी 2026

Aaj Ka Kumbh Rashifal 10 Febuary 2026: आज 10 फरवरी 2026, दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. सूर्य और मंगल मकर राशि में बैठकर आपको अनुशासन और काम के प्रति जुनून देंगे. चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं, जो भावनाओं को गहरा और थोड़ा रहस्यमयी बनाएंगे. बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में एक साथ हैं, जो टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया और नए आइडियाज के लिए बहुत प्रभावी हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में अपनी उपस्थिति से प्रभाव डाल रहे हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Kumbh Rashifal 10 Febuary 2026: कुंभ (Aquarius)-आपकी राशि में तीन ग्रहों की युति सिरदर्द और मानसिक तनाव पैदा कर सकती है. आज पैसों के मामले में हाथ थोड़ा तंग रह सकता है. अचानक आए खर्चों की वजह से किसी दोस्त से उधार भी लेना पड़ सकता है. बेचैनी और चिड़चिड़ेपन के कारण आज आपकी किसी अपने से अनबन हो सकती है, इसलिए अपनी जुबान पर कंट्रोल रखें.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: आपकी राशि में बुध, शुक्र और राहु की युति आपको बहुत क्रिएटिव और मल्टीटास्किंग तो बनाएगी, लेकिन साथ ही मानसिक तनाव भी देगी. पैसों के मामले में आज हाथ थोड़ा तंग रह सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलें. बिजनेस में अचानक आए खर्चों की वजह से तनाव बढ़ सकता है, धैर्य रखें.

लव लाइफ: बेचैनी और चिड़चिड़ेपन के कारण आज आपकी पार्टनर या किसी करीबी से अनबन हो सकती है. अपनी वाणी पर कठोर नियंत्रण रखें वरना बना-बनाया काम बिगड़ सकता है. पार्टनर की बात सुनने की कोशिश करें, शायद वे आपकी समस्या का कोई बेहतर समाधान निकाल सकें.

हेल्थ: ग्रहों की युति सिरदर्द, माइग्रेन और मानसिक बेचैनी दे सकती है. आज अपनी मेंटल हेल्थ को प्राथमिकता दें. नशीले पदार्थों या अत्यधिक चाय-कॉफी से दूर रहें. शाम को शांत संगीत सुनना या योग करना आपके चिड़चिड़ेपन को कम करने में मदद करेगा.

सावधानी: आज उधार लेने या देने से पूरी तरह बचें, पैसा फंस सकता है.

उपाय: पक्षियों को दाना डालें और शिव चालीसा का पाठ करें.

शुभ अंक-1.
शुभ रंग- नीला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +101 86201020581

Also Read:- पंचांग 10 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की अष्टमी उपरांत नवमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

Also Read:- 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों की ये बातें आपको कर देंगी हैरान

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola