ये राशि वाले वाद-विवाद लड़ाई-झगड़े से रहें दूर, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं.....जानें अपने राशिफल के बारे में
Updated at : 16 Jan 2019 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

डॉ एनके बेरा मेष भूमि-भवन-वाहनादि कार्यों में सफलता, पुरानी समस्याएं सुलझेंगी. घर की अपेक्षा बाहरी लोग ज्यादा मदद करेंगे. पारिवारिक उत्तरदायित्व बढ़ेगा. वृष परिश्रम-प्रयत्न से नौकरी व व्यवसाय में उलझनों से राहत मिलेगी. लंबित कार्य पूरा करने में व्यस्त रहेंगे. श्रेष्ठजनों का पूर्ण सहयोग व साहचर्य प्राप्त होगा. मिथुन परिस्थिति में सुधार होगी. कर्मक्षेत्र में […]
विज्ञापन
डॉ एनके बेरा
मेष
भूमि-भवन-वाहनादि कार्यों में सफलता, पुरानी समस्याएं सुलझेंगी. घर की अपेक्षा बाहरी लोग ज्यादा मदद करेंगे. पारिवारिक उत्तरदायित्व बढ़ेगा.
वृष
परिश्रम-प्रयत्न से नौकरी व व्यवसाय में उलझनों से राहत मिलेगी. लंबित कार्य पूरा करने में व्यस्त रहेंगे. श्रेष्ठजनों का पूर्ण सहयोग व साहचर्य प्राप्त होगा.
मिथुन
परिस्थिति में सुधार होगी. कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी परंतु आप अपनी चतुराई व सूझ-बूझ से उनसे छुटकारा पा लेंगे, रोजी-रोजगार का उचित अवसर मिलेंगे.
कर्क
लाॅटरी, जुआ, सट्टे में पैसा न लगाएं, व्यस्तता अधिक रहेगी, बाहरी यात्रा का योग है, गृहस्थ जीवन में प्रसन्नता का माहौल रहेगा.
सिंह
वाद-विवाद लड़ाई-झगड़े से दूर रहें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, दुर्घटना होने की आशंका. अपने सेहत का ध्यान रखें. आप इस समय किसी राजकीय विपत्ति के शिकार हो सकते हैं.
कन्या
आय कम परंतु व्यय आशा से अधिक होगा, मन में बेचैनी रहेगी, अपनी वाणी व गुस्से को नियंत्रित रखें. रोजी-रोजगार के क्षेत्र में प्रयास व परिश्रम से सफलता मिलेगी.
तुला
महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे, रोमांस के लिए समय ठीक है, प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी, नवीन कार्य की योजना बनेगी, घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी संभव है.
वृिश्चक
उद्योग-धंधे में कुछ परेशानी एवं बाधा का सामना करना पड़ेगा, आर्थिक परेशानी होगी. परिवार में कोई खुशी का अवसर आयेगा.
धनु
भाग्योदय के अवसर मिलेंगे, मन प्रसन्न रहेगा. परिश्रम-प्रयत्न से आय में आशानुकूल वृद्धि होगी, शुभ कार्य की ओर प्रवृत्ति बढ़ेगी.
मकर
बकाये रकम की प्राप्ति होगी, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगा. घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण, दैनिक कार्य सरलता से पूरे होंगे.
कुंभ
संतान आज्ञाकारी रहेगी, कोई शुभ समाचार मिलेगा. आज आप व्यस्त रहेंगे, लंबित काम निपटायेंगे, स्थितियां धीरे-धीरे सामान्य होती जायेगी.
मीन
समय कष्टकारी है, बिना पढ़े किसी कागज पर हस्ताक्षर न करें, आर्थिक लेन-देन सावधानी से करें. अत्यधिक विश्वास घातक हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




