इनके स्वास्थ्य में आयेगा सुधार....जानें अपने राशिफल के बारे में

Updated at : 18 Jan 2018 2:17 AM (IST)
विज्ञापन
इनके स्वास्थ्य में आयेगा सुधार....जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष समय कष्टकारी है, आप बाहरी यात्रा न करें, कोई अप्रिय घटना घट सकती है. मन में आशंकाएं व दुर्भावनाएं पैदा होंगी. अप्रत्यक्ष शत्रुओं से मार्मिक पीड़ा होगी. वृष कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्विता का सामना करना पड़ेगा.घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक व्यय होगा. अनेक विपदाओं का सामना करना होगा. मिथुन भौतिक संपन्नता, रुके हुए […]

विज्ञापन

डॉ एनके बेरा

मेष

समय कष्टकारी है, आप बाहरी यात्रा न करें, कोई अप्रिय घटना घट सकती है. मन में आशंकाएं व दुर्भावनाएं पैदा होंगी. अप्रत्यक्ष शत्रुओं से मार्मिक पीड़ा होगी.

वृष

कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्विता का सामना करना पड़ेगा.घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक व्यय होगा. अनेक विपदाओं का सामना करना होगा.

मिथुन

भौतिक संपन्नता, रुके हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. निर्माण कार्य में प्रगति आयेगी. रोजी-रोजगार क्षेत्र में विपदाएं व मानसिक तनाव कम होगा.

कर्क

स्वावलंबन व उत्तरदायित्व की वृद्धि होगी. सपरिवार किसी धार्मिक-सामाजिक समारोह में भाग लेंगे. नये लोगों से संपर्क, महिला मित्र के माध्यम से लाभ होगा.

िसंह

शारीरिक रोग व मानसिक शोक का शमन होगा, स्वजनों से स्नेह-प्रेम बढ़ेगा. जमीन-जायदाद संबंधी कार्यों में सफलता, विपरीत स्थितियों में सुधार होगा.

कन्या

वांछित प्रयासों में क्रमशः सफलता मिलेगी. कर्मक्षेत्र में शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी. राजकीय पक्ष से सहयोग-समर्थन मिलेगा.

तुला

कर्मक्षेत्र में परिश्रम-संघर्ष अधिक करना पड़ेगा. हर काम में अड़चन आयेगी, परंतु कुछ आवश्यक काम बनेगा.तनाव-विवाद से कष्ट होगा.

वृिश्चक

बुद्धि कौशल से हर क्षेत्र में सफलता, सरकारी उच्चाधिकारियों पर निजी प्रभाव शक्ति बढ़ेगी. नवीन व्यापारिक योजना सफल, आर्थिक लाभ होगा.

धनु

विद्यार्थियों को लेखन व अध्ययन का सुपरिणाम मिलेगा. बौद्धिक विकास होगा.रोजगार की दिशा में कार्यों की अधिकता रहेगी, निराशा दूर होगी.

मकर

आप में साहस-पराक्रम पुरुषार्थ की वृद्धि होगी. रहन-सहन, भोजन-शयन तथा निवास स्थान का उत्तम सुख मिलेगा. धन एवं सुख की प्राप्ति होगी.

कुंभ

वाहन सुख, यात्रा सुखद रहेगी. सामयिक कार्यो में सफलता मिलेगी. नौकरी में उल्लास, संकल्पित काम पूरे होंगे.भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी.

मीन

भूले-बिसरे प्रसंग पुनर्जीवित होंगे. शत्रुओं का शमन, विशिष्ट व्यक्तियों से भेंट मुलाकात विशेष लाभप्रद हो सकती है. स्वास्थ्य में सुधार होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola