ePaper

Jharkhand Weather: पश्चिमी विक्षोभ के कारण रांची समेत इन जिलों में दो दिन होगी बारिश, फिर बढ़ेगी ठंड

Updated at : 03 Nov 2023 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather: पश्चिमी विक्षोभ के कारण रांची समेत इन जिलों में दो दिन होगी बारिश, फिर बढ़ेगी ठंड

पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है. इसके मौसम विभाग ने ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान किया है. मौसम विभाग ने कहा कि 3 और 4 नवंबर को बारिश हो सकती है, वहीं 5-6 नवंबर को सुबह में कुहासा छाया रहेगा.

विज्ञापन

Jharkhand weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज यानी तीन नवंबर को झारखंड के दक्षिणी इलाके खास कर रांची व आसपास और कोल्हान प्रमंडल के कई इलाके में हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. वहीं, चार नवंबर को संताल परगना प्रमंडल व दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि तीन व चार नवंबर को आकाश में बादल छाये रहने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी. इससे उमस रहने की संभावना है. जबकि, पांच नवंबर से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. इससे ठंड बढ़ने की संभावना है. पांच व छह नवंबर की सुबह में कुहासा छाया रहेगा. वहीं, दिन में मौसम शुष्क रहेगा.

  • 3 नवंबर को रांची व आसपास और कोल्हान प्रमंडल के कई इलाके में बारिश के आसार

  • 4 नवंबर को संताल परगना प्रमंडल व दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के कई इलाकों में बारिश की संभावना

  • 5 नवंबर से ठंड बढ़ने की संभावना

  • 5 और 6 नवंबर की सुबह में कुहासा छाया रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 33.8 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान रामगढ़ में 18.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, रांची का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 33.2 व न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री व मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

Also Read: Weather Forecast: झारखंड में तीन व चार नवंबर को गरज के साथ बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola