ePaper

निजी वाहन से सफर कर रहे हैं तो E-Pass लेना ही होगा, झारखंड हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप से किया इनकार

Updated at : 20 May 2021 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
निजी वाहन से सफर कर रहे हैं तो E-Pass लेना ही होगा, झारखंड हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप से किया इनकार

Jharkhand News, रांची न्यूज (राणा प्रताप) : झारखंड हाईकोर्ट ने निजी वाहन चलाने के लिए ई-पास की अनिवार्यता को चुनौती देने वाली जनहित याचिका को सुनवाई के बाद आज गुरुवार को खारिज कर दिया. चीफ जस्टिस रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान मौखिक रूप से कहा कि करोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने पॉलिसी बनाई है. ई-पास लेकर आवागमन की इजाजत दी है. कोर्ट इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगा.

चीफ जस्टिस रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि ई-पास बनाने में यदि परेशानी आ रही है या नहीं बन रहा है, तो लोग जरूरी सामान लाने के लिए पैदल जा सकते हैं. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता अनूप कुमार अग्रवाल ने इस मामले में पैरवी की. सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने पक्ष रखा.

Also Read: Coronavirus In Jharkhand : बोकारो में कोरोना का कहर, लेकिन हिसीम पहाड़ पर बसे ग्रामीणों को नहीं छू सका कोरोना, पढ़िए ये रिपोर्ट

आपको बता दें कि प्रार्थी राजन कुमार सिंह ने जनहित याचिका दायर कर निजी वाहन चलाने के लिए ई-पास की अनिवार्यता को चुनौती दी थी. उन्होंने कहा था कि सरकार के इस आदेश से निजता के अधिकार का उल्लंघन होता है तथा स्वतंत्र आवागमन में बाधा उत्पन्न करता है.

Also Read: पलामू के जज संतोष कुमार के पुत्र कुमार अनिकेत रंजन का Google समर ऑफ कोड में इंटर्नशिप के लिए हुआ चयन, पढ़िए कैसे मिली सफलता

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola