MS Dhoni: मां दिउड़ी के दरबार पहुंचे कैप्टन कूल, विधि-विधान से की पूजा, इस खास गाड़ी से मंदिर पहुंचे थे माही
Published by : Pritish Sahay Updated At : 31 Jan 2023 7:51 AM
MS Dhoni Devdi Temple: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान माही जब भी रांची में रहते हैं, समय निकाल कर मां दिउड़ी के दर्शन जरूर करते हैं. सोमवार को भी धौनी दिउड़ी माता की शरण में पहुंचे. मंदिर के पुजारी मनोज पंडा ने विधि-विधान से पूजा कराई.
MS Dhoni Devdi Temple: झारखंड की राजधानी रांची स्थित मां देवड़ी मंदिर में माता के दर्शन दो दूर-दूर से लोग आते हैं. इस मंदिर का अपना विशेष महत्व है. कैप्टन कूल यानी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की भी मां देवड़ी मंदिर में गहरी आस्था है. धौनी रांची में हो तो वो माता के दरबार में सिर झुकाने आते ही है.
मां दिउड़ी मंदिर में धौनी ने की पूजा: जी हां, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान माही जब भी रांची में रहते हैं, समय निकाल कर मां दिउड़ी के दर्शन जरूर करते हैं. सोमवार को भी धौनी दिउड़ी माता की शरण में पहुंचे. मंदिर के पुजारी मनोज पंडा ने विधि-विधान से पूजा कराई. धौनी के मंदिर परिसर पहुंचते ही प्रशंसकों की भीड़ लग गयी. धौनी ने भी हाथ हिला कर प्रशंसकों का अभिवादन किया. वह हमर गाड़ी से दिउड़ी मंदिर पहुंचे थे. पूजा-अर्चना के वह रांची लौट गये.
रांची-टाटा हाइवे पर तमाड़ में स्थित है मां दिउड़ी मंदिर: मां दिउड़ी का मंदिर जितना पुराना है उतनी ही पुरानी है इसकी आस्था. यह मंदिर रांची से करीब 60 किलोमीटर दूर रांची-टाटा हाइवे पर स्थित है. कैप्टन कूल कहीं भी हों यहां आकर मत्था टेकना वो नहीं भूलते. बताया जाता है कि यह मंदिर करीब 700 साल पुराना है. मंदिर में 16 भुजाओं वाली माता का विग्रह है.
मां दिउड़ी मंदिर में है धौनी की गहरी आस्था: कैप्टन कूल यानी महेन्द्र सिंह धौनी की मां दिउड़ी मंदिर में बहुत गहरी आस्था है. मान्यता है कि यह इस मंदिर में सच्चे मन से जाने वालों की इच्छा मां दिउड़ी जरूर पूरा करती है. माना जाता है कि यह मंदिर करीब 700 साल पुराना है. लेकिन मंदिर का निर्माण कब हुआ यह किसी को नहीं पता. दिउड़ी मंदिर में करीब साढ़े तीन फुट ऊंची मां की प्रतिमा है, जिनके 16 भुजाएं है. यह विग्रह देवी काली की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










