ePaper

म्यांमार में बने चक्रवात का असर दिखेगा आज शाम से, आज इन इलाकों में हो सकती है बारिश, येलो अलर्ट जारी

Updated at : 25 Sep 2021 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
म्यांमार में बने चक्रवात का असर दिखेगा आज शाम से, आज इन इलाकों में हो सकती है बारिश, येलो अलर्ट जारी

म्यांमार में बने चक्रवात का असर आज शाम से झारखंड में दिख सकता है. यह बंगाल की खाड़ी से होते हुए ओडिशा की सीमा के आसपास आयेगा. आज झारखंड के उत्तरी तथा मध्य भाग में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast रांची : म्यांमार में बने चक्रवात का असर शनिवार की शाम से झारखंड में दिख सकता है. यह बंगाल की खाड़ी से होते हुए ओडिशा की सीमा के आसपास आयेगा. शनिवार को झारखंड के उत्तरी तथा मध्य भाग में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

सरायकेला और चाईबासा को छोड़ शेष जिलों के लिए मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. 26 सितंबर को भी इसका राज्य में कहीं-कहीं असर हो सकता है.

कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात हो सकती है. 27 को पूरे राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 28 से कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में कब तक होती रहेगी बारिश, आज इन जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार इस साल एक जून से 23 सितंबर तक रांची में 1531 मिमी, जमशेदपुर में 1580.3 मिमी, डालटनगंज में 1028.1 मिमी, बोकारो में 1130.4 मिमी व चाईबासा में 887.2 मिमी बारिश हो चुकी है.

दुर्गा से लेकर दीपावली तक बन रहे बारिश के आसार

बता दें कि इस बार दुर्गा पूजा (Durga Puja 2021) से लेकर दीपावली (Deepawali puja 2021) तक बारिश का योग बन रहा है. इस अवधि में हल्की बारिश हो सकती है. 27 सितंबर से हस्त नक्षत्र में सूर्य प्रवेश कर रहे हैं. इस दिन से हवा चलेगी और बारिश भी होगी. 10 अक्तूबर के बाद खंड बारिश का योग बन रहा है. पंडित कौशल कुमार मिश्रा ने कहा कि वाराणसी पंचांग के अनुसार, 11 को चित्रा नक्षत्र में सूर्य प्रवेश कर रहे हैं. 24 अक्तूबर तक चित्रा नक्षत्र रहेगा. 24 की शाम को 7.36 बजे से स्वाति नक्षत्र शुरू हो रहा है, जो छह नवंबर तक रहेगा. इसके बाद से बारिश से राहत मिलेगी.

Posted by : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola