Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में कब तक होती रहेगी बारिश, आज इन जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि आज शुक्रवार को झारखंड के गढ़वा और चतरा जिले के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जतायी है.
Jharkhand Weather Forecast, रांची न्यूज : झारखंड में फिलहाल बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 30 सितंबर तक रुक-रुक कर बारिश होने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को गढ़वा और चतरा जिले के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की आशंका है. कल शनिवार (25 सितंबर) को वज्रपात के साथ मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.
आपके शहर में
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि आज शुक्रवार को झारखंड के गढ़वा और चतरा जिले के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन हो सकता है. इस दौरान बारिश की भी संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जतायी है. ऐसे में घर से बाहर निकलने वक्त सावधान रहने की अपील की गयी है.
झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार की सुबह अच्छी बारिश हुई. इसके बाद धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली. शाम में भी राजधानी के कुछ इलाकों में बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को 10 से 12 मिमी बारिश हुई, जबकि पिछले 24 घंटे में रांची में 61.4 मिमी बारिश हुई. पिछले 24 घंटे में लातेहार में सबसे अधिक 102.2 मिमी और डालटनगंज में 101.2 मिमी बारिश हुई है.
Also Read: Indian Railways News : झारखंड में फर्जी आईडी से रेल टिकट बुकिंग का खुलासा, एक युवक हिरासत में
मौसम विभाग के अनुसार इस साल एक जून से 23 सितंबर तक रांची में 1531 मिमी, जमशेदपुर में 1580.3 मिमी, डालटनगंज में 1028.1 मिमी, बोकारो में 1130.4 मिमी व चाईबासा में 887.2 मिमी बारिश हो चुकी है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए