ePaper

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस और CM हेमंत सोरेन ने दी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि

Updated at : 09 Jun 2022 2:32 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस और CM हेमंत सोरेन ने दी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि

धरती आबा के शहादत दिवस पर राज्यपाल रमेश बैस, सीएम हेमंत सोरेन और राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने श्रद्धांजलि. इस मौके पर सीएम ने कहा कि बिरसा मुंडा हम सभी के लिए प्ररेणा स्त्रोत थे.

विज्ञापन

रांची : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 122 वीं शहादत दिवस आज राजधानी रांची में मनाया जा रहा है. इस मौके पर बिरसा मुंडा के समाधि स्थल कोकर डिस्टलरी पुल के समीप स्थित प्रतिमा पर राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यसभा सांसद महुआ माजी सहित अन्य ने गुरुवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके बाद राज्यपाल और सीएम बिरसा चौक भी गए जहां पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक ही गाड़ी से कोकर के समाधि स्थल पहुंचे. इसके बाद ये बिरसा चौक के लिए रवाना हो गये. जहां पर इन्होंने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया.

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिरसा मुंडा हमारे प्रेरणा स्रोत हैं. भगवान बिरसा मुंडा संग्रहालय, मनन चिंतन केंद्र का निर्माण कराया गया है और अब सीमित समय के साथ चालू भी कर दिया गया है. इसमें झारखंड आंदोलन से जुड़े आंदोलनकारियों के संघर्ष की गाथा नई पीढ़ी को लोग देख रहे हैं. इससे पूर्व राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए उनके बताए रास्ते पर लोगों से चलने की अपील की.

Also Read: Birsa Munda Punyatithi 2022: शहीद ग्राम विकास योजना से बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू की कितनी बदली तस्वीर

इस दौरान समाधि स्थल को और विकसित करने की मांग उठी. इस संबंध में डिप्टी मेयर संजीव विजयर्गीय ने बताया कि बिरसा समाधि स्थल को विकसित करने की दिशा में रांची नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है. वहीं इस संबंध में राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने भी लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि बिरसा समाधि स्थल को और अधिक विकसित करने की जरूरत है. इसे लेकर सरकार से बात करूंगी.

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने किया भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण

रांची (जीतेंद्र कुमार) : धरती आबा के पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने गुरुवार को बिरसा पार्क अनगड़ा में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा और उनके जैसे लाखों क्रांतिकारियों के बलिदान के बाद देश स्वतंत्र हुआ. बिरसा मुंडा क्रांति के प्रतीक है. मौके पर भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार, गणेश मिश्र, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, प्रताप कुशवाहा, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, आरती कुजुर, मुखिया सीमा देवी, मधुसूदन मुंडा, लोकनाथ पाहन, मनोज भट्टाचार्य, कामेश्वर महतो, जगेश्वर महतो, अघनु महतो, पुशनाथ मुंडा, विजय महतो, घनेनाथ महतो सहित अन्य उपस्थित थे

इनपुट : हिमांशु देव

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola