कल 12 बजे बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, IFFCO ग्राउंड में 2 बजे BJP की विजय संकल्प रैली

अमित शाह शनिवार को दिन में 12 बजे बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने के लिए बाबा मंदिर पहुंचेंगे. यहां दर्शन एवं पूजन करने के बाद वह इफको ग्राउंड चले जायेंगे. इफको ग्राउंड में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री नैनो यूरिया प्लांट का उद्घाटन करेंगे. यह कार्यक्रम 1 बजकर 30 मिनट पर होगा.
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कल यानी 4 फरवरी 2023 को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. बाबा नगरी देवघर में उनका दिन भर का कार्यक्रम है. अमित शाह की इस यात्रा का कार्यक्रम आ गया है. पीआईबी की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, शनिवार को श्री शाह बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करेंगे, इफको नैनो यूरिया प्लांट का शिलान्यास करेंगे, विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे और रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ का शताब्दी समारोह में शामिल होंगे.
बताया गया है कि केंद्रीय मंत्री श्री शाह शनिवार को दिन में 12 बजे बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने के लिए बाबा मंदिर पहुंचेंगे. यहां दर्शन एवं पूजन करने के बाद वह इफको ग्राउंड चले जायेंगे. इफको ग्राउंड में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह नैनो यूरिया प्लांट का उद्घाटन करेंगे. यह कार्यक्रम 1:30 बजे होगा.
श्री शाह का तीसरा कार्यक्रम एक राजनीतिक कार्यक्रम है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता दोपहर 2 बजे इफको ग्राउंड में ही विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे. विजय संकल्प रैली में संताल परगना के अलावा झारखंड के अलग-अलग हिस्से से भाजपा के कार्यकर्ता शामिल होंगे.
Also Read: देवघर में 4 फरवरी को अमित शाह की विजय संकल्प रैली, बाबूलाल मरांडी ने कार्यक्रम में आने का दिया निमंत्रण
झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद सह झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश लोगों को इस रैली में आने का आमंत्रण दे रहे हैं. भाजपा का दावा है कि संताल परगना की हर पंचायत से कम से कम 100 लोग अमित शाल ही रैली में शामिल होने के लिए आयेंगे.
बता दें कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी अभी से शुरू कर दी है. इसी तैयारी के मद्देनजर श्री शाह ने पिछले महीने पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में पहली विजय संकल्प रैली को संबोधित किया था. वहां से उन्होंने कोल्हान प्रमंडल के वोटरों को आकर्षित किया. अब वह देवघर में रैली करके संताल परगना के मतदाताओं को साधने की कोशिश करेंगे.
Also Read: अमित शाह कल देवघर में, 3500 पुलिसकर्मी व 150 दंडाधिकारी होंगे तैनात, जानें उनका पूरा कार्यक्रम
उल्लेखनीय है कि झारखंड में कुल 14 लोकसभा सीट हैं. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 12 सीटें जीतीं थीं. संताल परगना और कोल्हान की एक-एक सीट पर उसके उम्मीदवार हार गये थे. 2024 के आम चुनाव से पहले भाजपा ने देश भर में जो कमजोर सीटें चिह्नित की हैं, उनमें साहिबगंज और चाईबासा लोकसभा सीटें शामिल हैं.
देवघर में अमित शाह का चौथा और अंतिम कार्यक्रम रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ में है. वह शाम को 4 बजे रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे. इसके साथ ही उनकी झारखंड यात्रा समाप्त हो जायेगी और वह दिल्ली लौट जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




