राजस्थान के दौसा में भीषण हादसा, रेलवे ट्रैक पर गिरी बस, चार की मौत

Rajasthan Accident - कलेक्ट्री सर्किल के पास रेलवे पुलिया पर एक बस नियंत्रण होकर नीचे रेलवे ट्रैक पर गिर गई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है.
राजस्थान के दौसा से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां के कलेक्ट्री सर्किल के पास रेलवे पुलिया पर एक बस नियंत्रण होकर नीचे रेलवे ट्रैक पर गिर गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर है जबकि कई लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है.
#WATCH Rajasthan: Four people died, and several injured after a bus lost its control and fell on the railway track near Dausa Collectorate Circle. All the injured have been taken to the hospital. (05/11) pic.twitter.com/Xge5qLT9My
— ANI (@ANI) November 6, 2023
ट्रेनों का आवागमन बंद
हादसे के बाद डीएम सहित सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. जानकारी के अनुसार हादसा नेशनल हाईवे-21 पर हुआ जहां एक सवारी बस पुलिया की रेलिंग तोड़ती हुई नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरी. इस हादसे के बाद ट्रेनों का आवागमन भी बंद हो गया. दौसा के डीएम कमर चौधरी ने इस दुर्घटना को लेकर बताया कि रविवार की देर रात करीब सवा 2 बजे नेशनल हाईवे-21 पर भीषण सड़क हादसा हुआ. हरिद्वार से जयपुर की तरफ जा रही एक सवारी बस अनियंत्रित हो गई. इसके बाद बस लोहे की रेलिंग तोड़ती हुई पुलिया से नीचे गिर गई.
अप और डाउन ट्रेक पर ट्रेनों का संचालन बंद
पुलिया से बस रेलवे ट्रेक पर गिरने की सूचना मिली जिले में हड़कंप मच गया. घटनास्थल पर पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियां पहुंचने लगी. हादसे की सूचना जैसे ही रेलवे कंट्रोल रूम को मिली तो तत्काल एक्शन लिया गया और जयपुर-दिल्ली रेलमार्ग की अप और डाउन ट्रेक पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया.
कुछ की स्थिति गंभीर
घटना के बाद घटनास्थल पर कोतवाली, सदर, जीआरपी,आरपीएफ सहित कई थानों की पुलिस पहुंची. इन्होंने मृतकों के शवों और घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टर ने दो महिलाओं सहित कुल चार लोगों को मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में भर्ती मरीजों में से कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. गंभीर स्थिति को देखते हुए कुछ लोगों को जयपुर रेफर कर दिया गया है.
#WATCH दुर्घटना के बाद 28 लोग अस्पताल लाए गए, जिनमें से 4 मृतक हैं। डॉक्टर लगे हुए हैं। एसडीएम को मौके पर घटना की जांच के लिए भेजा गया है: राजकुमार कस्वा, एडीएम दौसा, राजस्थान pic.twitter.com/DkFGfbICTD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2023
राजकुमार कस्वा (एडीएम दौसा, राजस्थान) ने बताया कि दुर्घटना के बाद 28 लोग अस्पताल लाए गए, जिनमें से 4 मृतक हैं. डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे हैं. एसडीएम को मौके पर घटना की जांच के लिए भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




