Rain Havoc: इन राज्यों में होगी मानसून की एंट्री, दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार-झारखंड में बारिश, IMD का हाई अलर्ट

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Rain Havoc

Rain Havoc: देश के कई हिस्सों में आगामी दो से तीन दिनों के अंदर मानसून की एंट्री हो सकती है. मौसम विभाग ने मानसून की दस्तक के साथ झमाझम बारिश की संभावना जाहिर किया है. आईएमडी ने बताया कि कई इलाकों में मानसून की बारिश जारी है. दक्षिण, पूर्वी, उत्तर-पूर्वी, पूर्वोत्तर भारत में बारिश का […]

विज्ञापन

Rain Havoc: देश के कई हिस्सों में आगामी दो से तीन दिनों के अंदर मानसून की एंट्री हो सकती है. मौसम विभाग ने मानसून की दस्तक के साथ झमाझम बारिश की संभावना जाहिर किया है. आईएमडी ने बताया कि कई इलाकों में मानसून की बारिश जारी है. दक्षिण, पूर्वी, उत्तर-पूर्वी, पूर्वोत्तर भारत में बारिश का सिलसिला जारी है. आईएमडी के मुताबिक अगले 5 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. 17 और 18 जून को असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने कई इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक गुजरात के बचे हुए भाग, राजस्थान के कुछ हिस्से, मध्य प्रदेश के कुछ और भागों, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बचे हुए भाग और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

देशभर में मौसम का हाल

  • मौसम विभाग के मुताबिक 18 जून को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. कई जगहों पर बारिश हो सकती है.
  • 18 से 21 जून के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा के साथ मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.
  • आईएमडी के मुताबिक 18 से 20 जून के दौरान गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में गरज-चमक के साथ आंधी-बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है.
  • 18 से 23 जून के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.
  • 18 से 19 जून के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं.
  • 18 से 20 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में बारिश की संभावना है.
  • मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है.
  • 18 और 19 जून को असम और मेघालय में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.

परिस्थितियां अनुकूल, आगे बढ़ रहा मानसून

देश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान यह मानसून उत्तर अरब सागर और गुजरात के बचे हुए हिस्सों, राजस्थान के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ और इलाकों, छत्तीसगढ़ और बिहार के बचे हुए भागों के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है. एक दबाव का क्षेत्र दक्षिण बांग्लादेश और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल पर बना हुआ है. इसके साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है.

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम कहां होगी बारिश

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्से, झारखंड, ओडिशा, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा के कुछ हिस्से, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और विदर्भ क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन