ePaper

मार्क टुली को ब्रिटेन-भारत संबंध मजबूत करने के लिए पुरस्कार

Updated at : 29 Jun 2019 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
मार्क टुली को ब्रिटेन-भारत संबंध मजबूत करने के लिए पुरस्कार

लंदन : प्रख्यात ब्रिटिश पत्रकार मार्क टुली को ब्रिटेन-भारत संबंध में उनके योगदान को लेकर यहां ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है. टुली (83) नयी दिल्ली में बीबीसी के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं. उन्हें भारत में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है. उन्होंने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा, […]

विज्ञापन

लंदन : प्रख्यात ब्रिटिश पत्रकार मार्क टुली को ब्रिटेन-भारत संबंध में उनके योगदान को लेकर यहां ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है. टुली (83) नयी दिल्ली में बीबीसी के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं. उन्हें भारत में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है.

उन्होंने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मुझ पर भारत का एक बहुत बड़ा कर्ज है और मुझे मेरी उम्मीदों से कहीं ज्यादा प्रतिफल मिला है.’ सालाना यूके-इंडिया अवार्ड के तहत उन विशेष प्रतिभाओं और संगठनों को पुरस्कृत किया जाता है जिन्होंने ब्रिटेन-भारत संबंधों को मजबूत करने के लिए दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी हो. भारतीय होटल शृंखला ओयो को ‘मार्केट इंट्रैंट ऑफ द ईयर’ श्रेणी में विजेता चुना गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola