ePaper

झारखंड के प्रसिद्ध युवा कवि अनुज लुगुन को युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार दिये जाने की घोषणा

Updated at : 14 Jun 2019 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के प्रसिद्ध युवा कवि अनुज लुगुन को युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार दिये जाने की घोषणा

रांची : झारखंड के प्रसिद्ध प्रखर कवि अनुज लुगुन को युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किये जाने की घोषणा हुई है. उन्हें यह पुरस्कार उनकी लंबी कविता ‘बाघ और सुगना मुंडा की बेटी’ के लिए दिया जा रहा है. पुरस्कार की घोषणा के बाद प्रभात खबर डॉट कॉम से बात करते हुए अनुज लुगुन […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड के प्रसिद्ध प्रखर कवि अनुज लुगुन को युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किये जाने की घोषणा हुई है. उन्हें यह पुरस्कार उनकी लंबी कविता ‘बाघ और सुगना मुंडा की बेटी’ के लिए दिया जा रहा है. पुरस्कार की घोषणा के बाद प्रभात खबर डॉट कॉम से बात करते हुए अनुज लुगुन ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का पल है. जिस कविता के लिए यह पुरस्कार दिया गया है, वह नये प्रयोग को स्थापित करेगी.

साहित्य अकादमी ने 23 भाषाओं में यह पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की है. अनुज लुगुन को हिंदी भाषा के लिए यह पुरस्कार दिया गया है. वर्तमान में वेसहायक प्रोफेसर, दक्षिण बिहार केंद्रीय विवि, गया में पदस्थापित हैं. वर्ष 2019 का साहित्य अकादमी पुरस्कार कविताओं के लिए 11, लघुकथाओं के लिए छह,उपन्यास के लिए पांच और साहित्यिक आलोचना के लिए एक रचनाकार को दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola