पोलैंड की उपन्यासकार ओल्गा समेत पांच महिलाएं बुकर पुरस्कार के लिए नामित, विजेता की घोषणा 21 मई को
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2019 9:55 AM
लंदन : पोलैंड की उपन्यासकार ओल्गा टोकरियुक सहित पांच महिला उपन्यासकार इस बार बुकर अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं. इनके नामों की घोषणा अन्य लोगों के साथ मंगलवार को की गयी. ओल्गा पिछले साल की बुकर पुरस्कार विजेता हैं. उन्हें 2018 में ‘फ्लाइट्स’ के लिए पुरस्कृत किया गया था. इसे भी पढ़ें : […]
लंदन : पोलैंड की उपन्यासकार ओल्गा टोकरियुक सहित पांच महिला उपन्यासकार इस बार बुकर अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं. इनके नामों की घोषणा अन्य लोगों के साथ मंगलवार को की गयी. ओल्गा पिछले साल की बुकर पुरस्कार विजेता हैं. उन्हें 2018 में ‘फ्लाइट्स’ के लिए पुरस्कृत किया गया था.
इसे भी पढ़ें : वैश्विक स्तर पर मृत्युदंड की सजा करीब एक दशक में निम्न स्तर पर : एमनेस्टी
इस बार ब्रिटिश पुरस्कार के लिए छह लोगों का चयन किया गया है. ओल्गा के अलावा ओमान की जोखा अल-हार्थी, फ्रांस की एनी एर्नोक्स, जर्मनी की मैरिन पॉशमैन, कोलंबिया की जुआन गर्बियल और चिली की आलिया ट्रबुक्को जेरन को नामित किया गया है.
विजेता के नाम की घोषणा 21 मई को की जायेगी. जीतने वाले को 65,000 अमेरिकी डॉलर का इनाम दिया जाता है. पुरस्कार की राशि लेखक और अनुवादक के बीच बंटती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










