ePaper

PHOTO: देवघर-दुमका दौरे पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, पूजा-अर्चना कर लिया बाबा का आशीर्वाद

Updated at : 22 Mar 2023 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTO: देवघर-दुमका दौरे पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, पूजा-अर्चना कर लिया बाबा का आशीर्वाद

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन बुधवार को देवघर और दुमका दौरे पर रहे. दोनों ही जगहों पर उन्होंने पूरे विधि विधान से बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की. गुरुवार को वे सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे.

विज्ञापन
undefined

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन 22 मार्च को देवघर पहुंचे. जहां उन्होंने बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया.

undefined

बाबा बैद्यनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधान से उन्हें संकल्प कराया, जिसके बाद राज्यपाल ने द्वादश ज्योतिर्लिंग का अभिषेक किया.

undefined

बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना के बाद देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने महामहिम राज्यपाल को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह और बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया. इस मौके पर देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट, डीडीसी डॉ ताराचंद, बाबा मंदिर प्रभारी दीपांकर चौधरी समेत अन्य कई उपस्थित रहे.

undefined

देवघर से प्रस्थान करने के बाद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन दुमका पहुंचे. जहां उन्होंने बाबा बासुकीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की.

undefined

बासुकीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने दुमका सदर प्रखंड के आदर्श ग्राम घासीपुर का परिभ्रमण किया.

undefined

23 मार्च को राज्यपाल सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में बतौर कुलाधिपति शिरकत करेंगे. जहां वे 55 टॉपर्स को गोल्ड मेडल और 56 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधिप्रदान करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola