9.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

रांची एयरपोर्ट पर एशियन हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष भोलानाथ सिंह का हुआ शानदार स्वागत, देखें तस्वीरें

राजधानी रांची एयरपोर्ट पर एशियन हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष भोलानाथ सिंह का शानदार स्वागत किया गया. बता दें कि कुछ दिन पहले हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह को एशियन हॉकी महासंघ का उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे.

Undefined
रांची एयरपोर्ट पर एशियन हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष भोलानाथ सिंह का हुआ शानदार स्वागत, देखें तस्वीरें 7

भोलानाथ सिंह को एशियन हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष चुना गया है. जिसके बाद वह रांची एयरपोर्ट पहुंचे. जहां भोलानाथ सिंह का शानदार स्वागत किया गया.

Undefined
रांची एयरपोर्ट पर एशियन हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष भोलानाथ सिंह का हुआ शानदार स्वागत, देखें तस्वीरें 8

बता दें कि कोरिया गणराज्य के मुंगयोग शहर में पिछले 24 मार्च को एशिया हॉकी महासंघ के कांग्रेस सह चुनाव का आयोजन किया गया था. जिसमें हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह को एशियन हॉकी महासंघ का उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे.

Undefined
रांची एयरपोर्ट पर एशियन हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष भोलानाथ सिंह का हुआ शानदार स्वागत, देखें तस्वीरें 9

वन्हा से लौटने के बाद 27 मार्च को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचे. उनके पहुंचते ही हॉकी झारखंड के कार्यकारिणी समिति के सदस्यों और जिला इकाई के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. उन्हें फूलमाला, गुलदस्ता, शाल देकर उनका शानदार स्वागत किया गया.

Undefined
रांची एयरपोर्ट पर एशियन हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष भोलानाथ सिंह का हुआ शानदार स्वागत, देखें तस्वीरें 10

भोलानाथ सिंह के स्वागत में कई लोग मौजूद थे. विशेष रूप से हॉकी के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार, कोषाध्यक्ष श्रीमती अश्रिता लकड़ा, संयुक्त सचिव माइकल लाल, बिगन सोय, हॉकी रांची के सचिव जयंत केरकेट्टा, हॉकी जामताड़ा के अध्यक्ष हरिओम, असुंता लकड़ा-भारतीय टीम की चयनकर्ता, रवि मुंडा, रणधीर कुमार और विश्वनाथ सिंह जी भी उपस्थित रहे.

Undefined
रांची एयरपोर्ट पर एशियन हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष भोलानाथ सिंह का हुआ शानदार स्वागत, देखें तस्वीरें 11

भोलानाथ सिंह को हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष बनने पर हॉकी के महासचिव सहित कई लोगों ने बधाई दी.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel