रांची एयरपोर्ट पर एशियन हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष भोलानाथ सिंह का हुआ शानदार स्वागत, देखें तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

राजधानी रांची एयरपोर्ट पर एशियन हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष भोलानाथ सिंह का शानदार स्वागत किया गया. बता दें कि कुछ दिन पहले हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह को एशियन हॉकी महासंघ का उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे.

विज्ञापन
undefined

भोलानाथ सिंह को एशियन हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष चुना गया है. जिसके बाद वह रांची एयरपोर्ट पहुंचे. जहां भोलानाथ सिंह का शानदार स्वागत किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

बता दें कि कोरिया गणराज्य के मुंगयोग शहर में पिछले 24 मार्च को एशिया हॉकी महासंघ के कांग्रेस सह चुनाव का आयोजन किया गया था. जिसमें हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह को एशियन हॉकी महासंघ का उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे.

undefined

वन्हा से लौटने के बाद 27 मार्च को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचे. उनके पहुंचते ही हॉकी झारखंड के कार्यकारिणी समिति के सदस्यों और जिला इकाई के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. उन्हें फूलमाला, गुलदस्ता, शाल देकर उनका शानदार स्वागत किया गया.

undefined

भोलानाथ सिंह के स्वागत में कई लोग मौजूद थे. विशेष रूप से हॉकी के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार, कोषाध्यक्ष श्रीमती अश्रिता लकड़ा, संयुक्त सचिव माइकल लाल, बिगन सोय, हॉकी रांची के सचिव जयंत केरकेट्टा, हॉकी जामताड़ा के अध्यक्ष हरिओम, असुंता लकड़ा-भारतीय टीम की चयनकर्ता, रवि मुंडा, रणधीर कुमार और विश्वनाथ सिंह जी भी उपस्थित रहे.

undefined

भोलानाथ सिंह को हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष बनने पर हॉकी के महासचिव सहित कई लोगों ने बधाई दी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola