ePaper

Winter Travel Tips: ठंड में ट्रैवल का बना रहे हैं प्लान तो अपने साथ इन चीजों को ले जाना न भूलें

Updated at : 13 Nov 2023 12:43 PM (IST)
विज्ञापन
Winter Travel Tips: ठंड में ट्रैवल का बना रहे हैं प्लान तो अपने साथ इन चीजों को ले जाना न भूलें

Winter Travel Tips: ठंड का मौसम शुरू हो चुका है. हर कोई इस मौसम का बेसब्री से इंतजार करता है. क्योंकि यहीं मौसम घूमने के लिए सबसे बेस्ट माना गया है. ऐसे मौसम में न तो गर्मी होती है और न ही अधिक ठंड. अगर आप परिवार के साथ सर्दी के इस सीजन में घूमने का प्लान बना रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

Winter Travel Tips: ठंड का मौसम शुरू हो चुका है. हर कोई इस मौसम का बेसब्री से इंतजार करता है. क्योंकि यहीं मौसम घूमने के लिए सबसे बेस्ट माना गया है. ऐसे मौसम में न तो गर्मी होती है और न ही अधिक ठंड.

undefined

अगर आप परिवार के साथ सर्दी के इस सीजन में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं ट्रिप पर जाने के लिए कौन-कौन सी बातों का ख्याल रखना चाहिए.

Also Read: PHOTOS: सर्दी में IRCTC के साथ बनाएं केरल घूमने का प्लान, इतने रुपये में मिलेंगी कई सुविधाएं
undefined

कपड़ों का ध्यान रखें

अगर आप ठंड के मौसम में परिवार के साथ ट्रैवल करने जा रहे हैं तो मौसम के अनुसार कपड़ा जरूर रखें. क्योंकि फैशन के चक्कर में लोग ठंड का कपड़ा ले जाना भूले जाते हैं और डेस्टिनेशन पर पहुंचकर पछताते हैं.

undefined

सर्दियों में यात्रा के दौरान क्या ले जाना चाहिए

अगर आप सर्दी के मौसम में बर्फ वाली जगह पर यात्रा करते हैं तो दास्ताने, ऊनी कपड़े, बूट्स, कंबल, कोट, स्वेटर, शॉल, थर्मो फ्लास्क, पानी की बोतल इन चीजों को ले जाना न भूलें. यात्रा के दौरान अच्छी क्वालिटी के जैकेट और कंबल ले जाना न भूलें.

Also Read: PHOTOS: शिमला और मनाली में बर्फबारी कब होती है, जानिए यहां कौन सा मंथ घूमने के लिए बेस्ट है
undefined

गर्म पानी, चाय या कॉफ़ी के लिए थर्मो फ़्लास्क ज़रूरी है. पुरुषों के लिए लंबे हैट व मफलर और महिलाओं के लिए गर्म टोपी व शॉल पैक करें. बता दें कि सर्दी के मौसम में सबसे अधिक लोग शिमला, मनाली, गुलमर्ग, देहरादून, दार्जिलिंग, डलहौजी, ऊटी, जयपुर और अरुणाचल प्रदेश घूमने जाते हैं.

undefined

इन जगहों पर भारतीयों के अलावा विदेश से भी पर्यटक सैर करने आते हैं. अगर आप इन जगहों पर घूमने जा रहे हैं तो अपने साथ गर्म कपड़ा ले जाना न भूलें, क्योंकि ठंड के समय इन स्थानों पर भारी बर्फबारी होती है. जनवरी और फरवरी के समय शिमला और मनाली बर्फ के सफेद चादर से ढक जाते हैं.

Also Read: Darjeeling Famous Places: दार्जिलिंग में घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है, इन जगहों पर सैर करना न भूलें
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola