ePaper

भारत नहीं इस देश में है भगवान गणेश की सबसे ऊंची प्रतिमा, खासियत जानकर चौंक जाएंगे आप...

Updated at : 22 Aug 2020 2:25 PM (IST)
विज्ञापन
भारत नहीं इस देश में है भगवान गणेश की सबसे ऊंची प्रतिमा, खासियत जानकर चौंक जाएंगे आप...

Ganesh Chaturthi 2020 Tallest Ganesh Idol देशभर में गणेशोत्सव को लेकर धूम है. कोरोना संकट के बावजूद भक्तों में उत्साह थमने का नाम नहीं ले रहा है. अगर हम आपसे पूछें कि भगवान गणेश की सबसे ऊंची प्रतिमा कहां है तो आप भारत के महाराष्ट्र का नाम ले सकते हैं. लेकिन, दुनिया में सबसे ऊंची प्रतिमा भारत में नहीं है. खास बात यह है कि साल 2012 में इस मूर्ति को तैयार किया गया. ये मूर्ति थाईलैंड के ख्लॉन्ग ख्वेन में है. शहर में एक गणेश इंटरनेशनल पार्क बनाया गया है, जिसमें कांसे की 39 मीटर ऊंची मूर्ति लगाई गई है.

विज्ञापन
undefined

थाईलैंड के चाचोइंगशाओ (Chachoengsao) शहर को सिटी ऑफ गणेश के नाम से जाना जाता है. यहां भगवान गणेश की तीन ऊंची प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं.

undefined

थाईलैंड के ख्लॉन्ग ख्वेन गणेश इंटरनेशनल पार्क में 39 मीटर ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है. इसे दुनिया में सबसे ऊंची प्रतिमा माना जाता है.

undefined

गणेश पार्क में स्थापित मूर्ति के सिर पर कमल का फूल और उसके बीच में ‘ओम’ बनाया गया है. इस मूर्ति को कांसे के 854 अलग-अलग हिस्सों से मिलाकर बनाया गया है.

undefined

इसके अलावा फ्रांग अकात टेंपल में 49 मीटर की ऊंची प्रतिमा है. इस प्रतिमा में भगवान गणेश को बैठा हुआ दिखाया गया है.

undefined

थाईलैंड के समन वत्तानरम टेंपल में भगवान गणेश की 16 मीटर ऊंची और 22 मीटर लंबी प्रतिमा भी लगाई गई है. इसके अलावा छोटी-छोटी दूसरी मूर्तियां भी लगाई गई हैं.

undefined

साल 2012 में भगवान गणेश की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा की स्थापना थाईलैंड में की गई थी. मूर्ति समेत पूरे पार्क को बनाने में 2008 से लेकर 2012 तक चार साल का समय लगा.

undefined

ख्लॉन्ग ख्वेन गणेश इंटरनेशनल पार्क में 39 मीटर (130 फीट) की भगवान गणेश की प्रतिमा मुख्य आकर्षण है. इसे देखने के लिए दूरदराज से लोग पहुंचते हैं.

undefined

पार्क में भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा भी है. खास बात यह है कि पार्क में भगवान गणेश की विभिन्न मुद्राओं में 32 प्रतिमाएं लगाई गई हैं. जबकि, एक म्यूजियम भी है.

undefined

थाईलैंड में बड़ी संख्या में बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं, बावजूद भगवान गणेश पर उनकी काफी श्रद्धा है. विभिन्न अवसरों पर बड़ी संख्या में लोग मंदिर और पार्क में पहुंचते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola