ePaper

गणपति पूजा और विशाल पंडाल के नजारे जो इस साल नहीं देख सकेगी दुनिया...

Updated at : 21 Aug 2020 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
गणपति पूजा और विशाल पंडाल के नजारे जो इस साल नहीं देख सकेगी दुनिया...

Nadia: An artisan gives final touch to idols of Lord Ganesha on the eve of Ganesh Chaturthi festival, in Nadia district, Friday, Aug. 21, 2020. (PTI Photo)(PTI21-08-2020_000036B)

Ganesh Chaturthi (Ganpati Puja) 2020 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Timings in India, Ganpati Pandal: गणेश चतुर्थी का त्योहार 22 अगस्त यानि शनिवार को मनाया जाएगा. दस दिन तक चलने वाले त्योहार पर गणपति की स्थापना और उनकी पूजा-पाठ का विशेष महत्व है. यह त्योहार पूरे देश में विशेष उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस साल कोरोना संकट के कारण आयोजन सीमित हैं. इसके बावजूद तैयारियां अंतिम चरण में हैं. देशभर में भगवान गणेश के भव्य पंडाल नहीं दिखाए दे रहे हैं. इसके बावजूद उत्साह में किसी तरह की कोई कमी नहीं है.

विज्ञापन
undefined

देशभर में भगवान गणेश के भव्य पंडाल नहीं दिखाई दे रहे हैं. कोरोना संकट के बीच पिछले साल के गणेशोत्सव याद ताजा हो गई है. गणेश पूजा के अवसर पर 2019 में मुंबई के लालबाग में भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गयी थी. इस दौरान ही इसरो के ‘चंद्रयान मिशन’ की झांकी भी लगायी गयी थी.

undefined

मुंबई में साल 2019 में गणेशोत्सव के दौरान इसरो को चंद्रयान मिशन को लेकर भव्य पंडाल बनाया गया था. इसे देखने दूरदराज से लोग पहुंचे थे.

undefined

पिछले साल महाराष्ट्र के अकोला में नोटों से बनी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गयी थी. प्रतिमा ने देशभर का ध्यान अपनी तरफ खीचा था. बड़ी संख्या में लोग प्रतिमा देखने पहुंचे थे.

undefined

पिछले साल महाराष्ट्र के चिंचपोकली में स्थापित भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा.

undefined

गणेश चतुर्थी के अवसर पर पिछले साल जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पिछले साल भगवान के दर्शन करने पहुंचे भक्त. हर साल गणेश चतुर्थी पर यहां विशेष आयोजन होता है. हालांंकि, कोरोना संकट के बीच इस साल आयोजन सीमित रखने के निर्देश दिए गए हैं.

undefined

हैदराबाद में 18 मीटर लंबी भगवान गणेश की पूजा करते पुजारी. प्रतिमा में भगवान के 12 सिर और 24 हाथों को दिखाया गया था.

undefined

हैदराबाद के खैरताबाद में साल 2019 में 60 फीट की प्रतिमा स्थापित की गयी थी. इस प्रतिमा को श्री कैलाशा विश्वरूप महागणपति का नाम दिया गया था.

Posted : Abhishek.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola