Gadar 2 के तारा सिंह इस हसीना संग फिल्मों में करना चाहते हैं रोमांस, बोले- कुछ भी हो सकता…

Updated:
विज्ञापन
sunny deol top 5 highest earning movies

sunny deol top 5 highest earning movies

सनी देओल इन-दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में रिलीज हुई गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. अब एक्टर ने खुलासा किया कि वो किस अभिनेत्री संग काम करना पसंद करेंगे.

विज्ञापन
undefined

सनी देओल वर्तमान में अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गदर 2 की सफलता का आनंद ले रहे हैं. फिल्म ने पहले ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 460 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

undefined

दर्शक सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं. दोनों तारा सिंह और सकीना की भूमिका में नजर आ रहे हैं.

undefined

अब सनी देओल ने आलिया भट्ट को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर रिएक्ट किया है. ज़ूम के साथ बातचीत में सनी देओल से पूछा गया कि आप किस एक्ट्रेस के साथ काम करना चाहेंगे. जवाब में, सनी ने आलिया भट्ट के नाम का लिया.

undefined

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनका सहयोग जरूरी नहीं कि उन भूमिकाओं में हो, जहां उन्हें एक-दूसरे के विपरीत हो या फिर रोमांस करें. ये कुछ भी हो सकता है.

undefined

उन्होंने कहा, “मुझे आलिया भट्ट बहुत पसंद हैं. उनके साथ फिल्म करना दिलचस्प होगा. मैं हीरो-हीरोइन या विपरीत (एक-दूसरे) के रूप में नहीं कह रहा हूं, मैं बात कर रहा हूं कि यह बेटी-पिता की तरह कुछ भी हो सकता है. ”

undefined

इसके अलावा गदर 2 की सक्सेस पर सनी पाजी ने कहा, दर्शकों ने जितना प्यार दिया, उसके लिए सदा आभारी हूं. गदर 2 एक इमोशन है और हमेशा रहेगा.

undefined

गदर 2 के बाद सनी देओल अब अपने एक्शन ड्रामा मां तुझे सलाम की अगली कड़ी में अभिनय करने के लिए तैयार हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा किया गया है कि सनी वॉर फिल्म बॉर्डर 2 के लिए जेपी दत्ता और निधि दत्ता के साथ काम कर रहे हैं.

undefined

Sacnilk.com के अनुसार, गदर 2 ने भारत में अपने तीसरे मंगलवार को 5 करोड़ से अधिक की कमाई की है. अनिल शर्मा की इस फिल्म में अमीषा पटेल भी मुख्य भूमिका में हैं. गदर 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola