ePaper

Bawaal Release: वरुण धवन- जाह्नवी कपूर की ‘बवाल’ कहां होगी रिलीज? मेकर्स ने किया खुलासा

Updated at : 20 Jun 2023 2:20 PM (IST)
विज्ञापन
Bawaal Release: वरुण धवन- जाह्नवी कपूर की ‘बवाल’ कहां होगी रिलीज? मेकर्स ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म बवाल को लेकर चर्चा में है. फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है और साथ ही इस बात का खुलासा हो गया है कि ये कौन से महीने में रिलीज होगा.

विज्ञापन
undefined

नीतेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म बवाल प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. वरुण धवन और जाह्नवी कपूर अभिनीत रोमांटिक ड्रामा बावल का पोस्टर जारी हुआ है. हालांकि रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है.

undefined

बवाल से वरुण और जान्हवी ने पोस्टर शेयर कर लिखा, बदलेगा सबके दिलों का हाल क्योंकि दुनिया भर में होने वाला है बवाल. इस जुलाई…बंगा महौल में बवाल वैश्विक हो गया है. साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और @niteshtiwari22 द्वारा निर्देशित, बवाल का प्रीमियर दुनिया भर में 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में केवल प्राइम वीडियो पर होगा.

undefined

नितेश ने कहा कि, तीन भारतीय स्थानों और पांच यूरोपीय देशों में शूट की गई, बवाल में एक आकर्षक कहानी, नाटकीय दृश्य और वरुण और जाह्नवी के बीच बिल्कुल अद्भुत केमिस्ट्री है. बता दें कि दोनों की फ्रेश जोड़ी देखने के लिए फैंस बेताब है.

undefined

वरुण धवन की अब तक की केवल एक फिल्म कुली नंबर 1, का प्रीमियर सीधे ओटीटी, प्राइम वीडियो इंडिया पर, दिसंबर 2020 में, भारत में COVID-19 महामारी के पहले वर्ष में हुआ था.

undefined

जान्हवी कपूर की दो फ़िल्में अब तक सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई है. गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल 2020 में नेटफ्लिक्स इंडिया पर और सिद्धार्थ सेनगुप्ता की गुड लक जेरी 2022 में डिज़नी + हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी.

undefined

जान्हवी कपूर बेहद स्टाइलिश और बोल्ड है. उनकी खूबसूरत अदाओं पर फैंस फिदा हो जाते है. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 21 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है.

undefined

वरुण धवन पिछली बार फिल्म भेड़िया में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ कृति सेनन थी. हालांकि फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिएक्शन मिला था.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola