Taarak Mehta की 'बबीता जी' ने किया 'जवान' का रिव्यू, बोली- शाहरुख खान हमेशा मेरे बचपन के क्रश, मेरे...

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Munmun Dutta jawan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म जवान इन दिनों चर्चा में हैं. फिल्म जो भी देख रहा है वो इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा. फिल्म में शाहरुख, नयनतारा, विजय सेतुपति ने काम किया हैं. अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी फिल्म का रिव्यू किया है.

विज्ञापन
undefined

शाहरुख खान की फिल्म जवान इन दिनों सुर्खियों में है. फिल्म ने 400 का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म की तारीफ हर को कोई कर रहा है. अब मुनमुन दत्ता ने फिल्म की दिल खोलकर तारीफ की.

undefined

मुनमुन दत्ता ने जवान का रिव्यू करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, जवान के लिए जोर से जयकार! मैं रोई, मैं हंसी, मैंने डांस किया और मैं सबसे बड़ी मुस्कान और गर्व के साथ थिएटर से बाहर आई कि मैं शाहरुख खान की वास्तविक फैन हूं और रहूंगी.

undefined

मुनमुन आगे लिखती हैं, यह फिल्म कितनी सच्ची मनोरंजक फिल्म थी!! बेहतरीन कहानियों वाली महिला किरदारों से भरपूर फिल्म बनाना हमारी इंडस्ट्री के एक प्रमुख व्यक्ति के दिमाग से ही आ सकता है और वह हैं शाहरुख खान.

undefined

मुनमुन उर्फ बबीता जी ने लिखा, डायरेक्शन, एक्शन, वो साउथ का तड़का जो एटली लेकर आए…वाह!! @atlee47 . बेहतर नहीं हो सका. निश्चित रूप से मनोरंजन के दूसरे दौर के लिए वापस जा रही हूं.

undefined

पोस्ट के अंत में मुनमुन लिखती हैं, शाहरुख हमेशा मेरे बचपन के क्रश, मेरे हीरो बने रहेंगे, जिन्हें मैंने सालों तक स्क्रीन पर अपना आदर्श माना और उनसे मिलने और उनके साथ काम करने का अवसर मिलने के बाद, मैं इस बात की पुष्टि कर सकती हूं कि उनके जैसा कोई नहीं है.

undefined

मुनमुन ने शाहरुख खान के साथ एक ऐड में काम किया था, जिसमें वो एक नर्स बनी थी. जबकि किंग खान एक मरीज के रोल में थे. ये ऐड एक पेन का था.

undefined

मुनमुन दत्ता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके फेवरेट एक्टर शाहरुख खान हैं. किंग खान कई फिल्मों के प्रमोशन के लिए तारक महता के शो में जा चुके हैं.

undefined

मुनमुन तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाती हैं. एक्ट्रेस ने अपने किरदार से काफी लोकप्रियता बटोरी है. उनकी एक्टिंग के दीवाने लाखों लोग है.

undefined

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी और जेठालाल के बीच प्यार भरी नोंक-झोंक सबको पसंद आती है. दोनों शो से एख शुरूआत से जुड़े हुए है.

undefined

Sacnilk.com के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, जवान ने नौवें दिन 21 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने एक हफ्ते में 400 करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया. 

Also Read: Jawan Box Office Collection Day 9: धुंआदार कमाई कर रही शाहरुख की जवान, 9वें दिन 400 करोड़ का आंकड़ा किया पार
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola